
OPPO अपनी Find X8 सीरीज के तहत दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस लेकर आ रहा है। यह Find X8s और Find X8s+ नाम से आने वाले हैं। वहीं, लॉन्च से ठीक पहले इन दोनों डिवाइसेज को चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इनके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो गया है। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X8s TENAA लिस्टिंग
OPPO Find X8s स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PKT110 के साथ TENAA सर्टिफिकेशन मिला है इसमें ग्राहकों को नीचे दी गई खूबियां मिल सकती है।
- प्रोसेसर: OPPO Find X8s में यूजर्स को 3.73GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (संभावित रूप से MediaTek Dimensity 9400+) मिलने की बात सामने आई है।
- रैम और स्टोरेज: डिवाइस में 8GB/12GB/16GB RAM के साथ 256GB/512GB/1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- डिस्प्ले: फोन में 6.32-इंच AMOLED स्क्रीन (2640 x 1216 पिक्सल, 1073.74 मिलियन कलर डैप्थ) के साथ मिलने की उम्मीद है।
- कैमरा: यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जिसमें 50MP + 50MP + 50MP (3.5x ऑप्टिकल जूम) कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में 5560mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।
- अन्य फीचर्स: फोन में इंफ्रारेड सेंसर, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस रिकग्निशन, ब्लूटूथ, USB, और ग्रेविटी, लाइट व डिस्टेंस सेंसर हो सकते हैं।
- डायमेंशन और वजन: OPPO Find X8s का डायमेंशन 150.59 x 71.82 x 7.73 mm और वजन 179 ग्राम बताया गया है।
- कलर्स: रेंडर में फोन का कलर ब्लू नजर आया है लेकिन यह और भी कलर्स में आएगा।
OPPO Find X8s Plus TENAA लिस्टिंग
OPPO Find X8s+ को मॉडल नंबर PLB110 और सर्टिफिकेट नंबर 02-D124-250578 के साथ TENAA पर देखा गया है। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस आगे दिए गए हैं:
- प्रोसेसर: OPPO Find X8s+ में 3.73GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (Dimensity 9400+ अनुमानित) चिपसेट मिल सकता है।
- रैम और स्टोरेज: यह मोबाइल 8GB/12GB/16GB RAM + 256GB/512GB/1TB तक स्टोरेज में आ सकता है।
- डिस्प्ले: OPPO Find X8s+ में 6.59-इंच AMOLED स्क्रीन (2760 x 1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1073.74 मिलियन कलर डैप्थ) मिल सकता है।
- कैमरा: यह भी ट्रिपल रियर कैमरा में आने की उम्मीद है इसमें 50MP + 50MP + 50MP (3x ऑप्टिकल जूम) कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए फोन में 5850mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
- अन्य फीचर्स: डिवाइस में फेस रिकग्निशन, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Bluetooth, USB, और सेंसर सपोर्ट मिल सकता है।
- डायमेंशन और वजन: OPPO Find X8s+ का डायमेंशन 157.53 x 74.51 x 7.95 mm और वजन 198 ग्राम बताया गया है।
- कलर्स: रेंडर में OPPO Find X8s+ का कलर ब्लैक दिखा है लेकिन यह और भी कलर्स में आएगा।
OPPO Find X8s और Find X8s+ लॉन्च डेट
OPPO ने कंफर्म किया है कि OPPO Find X8s और Find X8s+ आने वाले 10 अप्रैल 2025 को चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों मोबाइल्स के साथ इसी दिन कंपनी Find X8 Ultra, Pad 4 Pro टैबलेट, Watch X2 Mini स्मार्टवॉच, और नए मैग्नेटिक एक्सेसरीज भी पेश करने वाली है।












