
सितंबर में एचटीसी ने दो फोन को लॉन्च किया था डिजायर 10 लाइफस्टाइल और डिजायर 10 प्रो। डिजायर लाइफस्टाइल भारत में कुछ दिन बाद ही उपलब्ध हो गया था जबकि एचटीसी डिजायर 10 प्रो को कंपनी ने आज पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 26,490 रुपये है और मध्य दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आगे हमनें फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दी है।
डिजाइन: एचटीसी डिजायर 10 प्रो को मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किया गया है। फोन देखने में काफी स्टाइलिश है। मैटल बैक पैनल के साथ मैटल फ्रेम का भी उपयेाग किया गया जो मैट फिनिश में है। वहीं कोनें थोड़े कर्व हैं इस कारण यह आपको पकड़ने में अच्छा अहसास देगा। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है।

डिसप्ले: एचटीसी डिजायर 10 प्रो में आपको 5.5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920X1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे खरोंच से बचाते हैं और मजबूती प्रदान करते हैं।
प्रोसेसर: इस फोन को मीडियाटेक एमटी6755 हेलियो पी10 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2गीगाहट्र्ज का 64बिट्स ए-53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में माली-टी680 एमपी2 जीपीयू भी है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का अहसास कराएगा।
13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और डबल ग्रिप बैक पैनल के साथ एचटीसी डिजायर 650 लॉन्च
रैम व रोम: एचटसी डिजायर 10 प्रो को 4जीबी रैम की ताकत प्रादान की गई है। वहीं फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी है। इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है और आप 2टीबी तक के कार्ड या स्टोरेज डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।
कैमरा: फोटोग्राफी में भी डिजायर 10 प्रो बेहतर है। इस फोन में आपको 20-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ उपलब्ध है। बेहतर क्वालिटी के फोटो के लिए इसमें आपको बीएसआई सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है।

आॅपरेटिंग सिस्टम: यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करती है और इसके साथ ही फोन में आपको एचटीसी सेंस यूआई देखने को मिलेगा।
कनेक्टिविटी: एचटीसी डिजायर 10 प्रो में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैं। इसमें 4जी एलटीई के अलावा एनएफसी, ब्लूटूथ और वाईफाई दिया गया है।
मार्च 2017 तक फ्री हो सकती है जियो की सर्विस, धीरूभाई के जन्मदिन पर मिल सकता है तोहफा
फिंगरप्रिंट सेंसर: फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। मेटैलिक बॉडी वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले पैनल में दिया गया है। हालांकि एचटीसी के कई फोन में यह फीचर होम बटन पर उपलब्ध है।
खास फीचर्स: एचटीसी के अन्य फोन की तरह इसमें भी आपको बूम साउंड फीचर मिलेगा जो आपकी म्यूजिक क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे। वहीं डुअल माइक्रोफोन विथ नाइस कैंसलेशन फीचर से भी लैस किया गया है। इस फोन में भी एचटीसी फ्री स्टाइल लेआउट एंड बूस्ट+ जैसे आॅप्शन मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर एचटीसी डिजायर 10 प्रो बेहतर फोन कहा जाएगा लेकिन इस बजट में फोन को मोटो जेड प्ले और शाओमी मी5 जैसे फोन से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है जो इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन में हैं।












