7000mAh बैटरी के साथ इंडिया में आ रहा OPPO K13 5G, लॉन्च से पहले इस साइट पर हुआ टीज

Join Us icon

Oppo K13 5G स्मार्टफोन इंडिया में जल्द दस्तक दे सकता है। हालांकि, अभी इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, लीक्स की मानें तो फोन इस माह के आखिर तक इडियन मार्केट में लॉन्च हो जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीज कर दिया गया है। हालांकि, टीजर में फोन की झलक नहीं दिखाई गई है। लेकिन, मोबाइल का नाम और साफ देखा जा सकता है।

Oppo K13 5G इंडिया लॉन्च डेट (संभावित)

​Oppo K13 5G के भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हमें लगता है कि Oppo K13 इस माह अप्रैल 24, 2025 तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यह तारीख केवल एक अनुमान है और कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।​

Oppo K13 5G इंडिया प्राइस और सेल डिटेल (संभावित)

Oppo K13 5G को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से भारत में कीमत और सेल की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक्स और बाजार की चर्चाओं के आधार पर कुछ संभावित जानकारी सामने आई है कि फोन लॉन्च होने के दिन से ही फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए आ जाएगा। वहीं, इस फोन को कंपनी द्वारा 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo K13 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक के अनुसार ओपो के13 मॉडल में 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकता है। वहीं, इसी मोबाइल फोन में चार्जिंग के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

OPPO K13 स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकते हैं। लीक के अनुसार के13 में 6.5-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के13 में ​डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस हो सकता है। वहीं, इस 5जी फोन में आईआर ब्लास्टर तकनीक और आईपी69 रेटिंग दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। बहरहाल सीरीज की पुख्ता डिटेल्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here