30GB RAM वाला टैबलेट! कंपनी का दावा, 62 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है इसकी 8580mAh Battery

Join Us icon

टेक ब्रांड DOOGEE ने अपना नया टैबलेट पेश किया है। यूं तो यह कंपनी Rugged phones बनाने के लिए मशहूर है लेकिन इस बार अपने नए टैब U11 Pro के लिए सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इसे 30जीबी रैम वाला टैबलेट कहकर प्रोमोट किया जा रहा है जो अभी तक किसी भी अन्य स्मार्टफोन या टैब में देखने को नहीं मिली है। डोजी यू11 प्रो टैबलेट में क्या खास है और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

30GB RAM वाला टैबलेट

DOOGEE U11 Pro में 30जीबी रैम की ताकत मिलती है। दरअसल यह टैबलेट डिवाइस एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। इस टैब को 6जीबी फिजिकल रैम के साथ लाया गया है जिसमें 24जीबी वचुर्अल को जोड़कर इसे 30GB RAM (6जीबी+24जीबी) की पावर दी जाती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक कर देखा जा सकता है कि कंपनी इसे 30जीबी रैम के रूप में प्रचलित कर रही है और इसे ही टैब की मेन यूएसपी बता रही है। बताते चलें कि यह टैब 256GB Storage सपोर्ट करता है और इसमें 2TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

DOOGEE U11 Pro स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

यह टैबलेट डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैब में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T7200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस टैबलेट में Mali-G57 जीपीयू दिया गया है।

बैटरी

DOOGEE U11 Pro टैबलेट में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 8,580mAh Battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह टैब 1509 घंटे यानी तकरीबन 62 दिन (2 महीने) का स्टैंडबाय टाइम देने की क्षमता रखता है! फुल बैटरी में इस टैब पर लगातार 28.3 घंटे तक म्यूजिक या 9.2 घंटे की वीडियो या फिर 6.7 घंटे की वेब ब्राउजिंग की जा सकती है। यह डिवाइस 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

32जीबी रैम की ताकत वाला टैबलेट 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है। इस डिवाइस में 1280 x 800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाल 11-इंच HD IPS स्क्रीन दी गई है जो आयाताकर शेप में है। डिस्प्ले के चारों ओर बेजल्स मौजूद हैं। इस टैबलेट का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 83.2% का है और यूजर्स को इसपर 138पीपीआई, 16.7मिलियन कलर्स और 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो प्राप्त होता है। बताते चलें कि इसकी थिकनेस सिर्फ 7.9एमएम है और वज़न 537ग्राम है।

DOOGEE U11 Pro कीमत

डोजी यू11 प्रो टैबलेट ग्लोबल मार्केट में $179.99 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 15,500 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इसे Nova Blue, Galactic Gray और Infinite Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

यह टैब के VIP Edition का रेट है और इसके बॉक्स में टैबलेट, स्टायलस, ब्लूटूथ कीबोर्ड, माउस, लैदर प्रोटेक्टिव कवर और टेम्पर्ड ग्लास भी साथ मिलेगा। वहीं अगर बिना एक्सेसरीज के यह टैबलेट खरीदना है तो इसका रेट $149.99 यानी 14,500 रुपये के करीब पड़ेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here