
स्मार्टफोन निर्माता वीवो (Vivo) अपने नए स्मार्टफोन Vivo T4 को भारत में 22 अप्रैल 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। यह मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी का एक और दमदार स्मार्टफोन होगा, जो AI फीचर के साथ युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, आपको बता दें कि वीवो T4 को फ्लिपकार्ट (Flipkart), वीवो की साइट और ऑफलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन शानदार प्रोसेसर, आकर्षक डिस्प्ले, और दमदार बैटरी के साथ आएगा, जिससे यूज़र्स को स्मूथ परफॉर्मेंस और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Vivo T4 5G मिल सकते हैं ये 5 टॉप फीचर्स

- बड़ी बैटरी: लीक में सामने आया है कि यह वीवो फोन को तगड़ी 7,300एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
- पावरफुल प्रोसेसर: रिपोर्टस के अनुसार इस फोन में क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर को दिया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.8GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार इस मोबाइल चिपसेट पर 820K+ एनटूटू बेंचमार्क स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
- डिस्प्ले : लीक के अनुसार वीवो टी4 5जी फोन को क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इसपर 5000nits लोकल पिक ब्राइटनेस मिल सकती है। यानी सूरज की तेज रोशनी में स्क्रीन साफ दिखाई देगी। चर्चा है कि यह फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।
- कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T4 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- AI फीचर: Vivo T4 में इस बार कुछ खास AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो यूजर्स के अनुभव को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज़्ड बना देंगे। फोन में कैमरा को लेकर AI एन्हांसमेंट्स की उम्मीद है, जैसे कि सीन डिटेक्शन, नाइट मोड, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजेशन और ब्यूटी मोड, जिससे तस्वीरें और भी शानदार दिखेंगी।
नोट: ऊपर बताए गए सभी फीचर्स लीक के आधार पर हैं।
कैस होगा Vivo T4 5G का डिजाइन
लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए कंपनी ने फोन के डिजाइन का भी खुलासा कर दिया है। तस्वीरों के अनुसार फोन के रियर पर राउंड कैमरा मॉड्यूल के साथ प्रीमियम फिनिश देखने को मिलेगी। इस सर्कुलर रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है, जिनके साथ रिंग लाइट या ओरा लाइट दी जा सकती है। यह डिजाइन हमें Vivo X सीरीज के लेटेस्ट फोन्स की याद दिलाता है।

फोटो में दिखाए गए फोन के दाहिने फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी मौजूद है। डिवाइस का ओवरऑल लुक राउंड कॉर्नर डिज़ाइन वाला है जो हाथ में बेहतर ग्रिप और प्रीमियम फील देता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo T4 को दो कलर ऑप्शंस-Emerald Blaze और Phantom Grey में लॉन्च किया जा सकता है। डिजाइन से यह साफ है कि वीवो T4 को खासतौर पर स्टाइल और कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Vivo T4 5G की कीमत (अनुमानित)
Vivo T4 की कीमत भारत में ₹20,000 से ₹25,000 के बीच होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि इससे पहले लॉन्च हुए Vivo T3 का बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) ₹19,999 की कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, Vivo T4 5G की ऑफिशियल कीमत को लेकर हमें 22 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ेगा।












