एयरटेल अब लाएगी पूरे 1 साल की वेलिडिटी वाला प्लान

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल आज भारत में 290 मिलियन से भी ज्यादा का उपभोक्ता आधार समेटे हुए है। रिलायंस जियो की एंट्री के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही एयरटेल के मुनाफे पर भी बड़ा असर पड़ा है। लेकिन बाजार में अपने यूजर्स को बांधे रखने और नए ग्राहकों को आर्कषित करने के लिए ये कंपनियां नए नए प्लान पेश करती रहती है। वहीं अब सुनने में आ रहा है एयरटेल जल्द ही अपना वार्षिक प्लान पेश करने जा रही है तथा इस प्लान की कीमत 1,000 रुपये से भी कम होगी।

टेलीकॉम टॉक ने अपनी खबर में इस बात की जानकारी दी है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जल्द ही अपना वार्षिक प्लान पेश कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा तथा इस प्लान की कीमत 1,000 रुपये से कम रखी जाएगी। इस प्लान में वॉयस कॉल, डाटा व एसएमएस जैसी सभी सुविधाएं शामिल रहेगी तथा इसकी वेलिडिटी एक साल यानि 365 दिनों की हो सकती है।

girl-with-phone-indian-12

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान खासतौर पर अधिक वॉयस कॉल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।​ इस प्लान में पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा सकती हैं जो रोमिंग के दौरान भी काम करेगी। वहीं प्लान में हर दिन 100 एसएमएस प्राप्त होंगे जो पूरे साल के हिसाब से 36,500 एसएमएस होंगे।

नोकिया 3 और नोकिया 2 पर एयरटेल दे रहा है 2,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है प्रोसेस

वहीं इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में 1जीबी 4जी डाटा प्रति माह के हिसाब से दिया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी एक वार्षिक प्लान पेश किया था। बहरहाल एयरटेल की ओर से अभी इस वार्षिक प्लान को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है वहीं डाटा की बात करें तो उम्मीद की जा सकती है कि इस वार्षिक प्लान के साथ ही कंपनी किसी अन्य कम कीमत वाले डाटा पैक की पेशकश भी देगी।