64MP कैमरा, 144Hz 3D Curved स्क्रीन और 5500mAh बैटरी के साथ 8GB RAM वाला 5G फोन 15,999 रुपये में हुआ लॉन्च

Join Us icon

इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘नोट’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया Infinix Note 50s 5G+ फोन लॉन्च किया है। यह 5जी फोन Scent-Tech फीचर के साथ लाया गया है जिससे मोबाइल में से खुशबू आती है। इनफिनिक्स नोट 50एस कम कीमत वाला फोन है जिसमें 144Hz 3D curved AMOLED स्क्रीन, 16GB RAM (8जीबी+8जीबी), Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 64MP Camera और 5,500mAh battery जैसी चीजे मिलती हैं।

Infinix Note 50s 5G+ प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹15,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹17,999

इनफिनिक्स नोट 50एस 5जी प्लस मोबाइल फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में लाया गया है। इस इनफिनिक्स मोबाइल की सेल 25 अप्रैल से शुरू होगी जिसे विगन लैदर वाले Marine Drift Blue, Titanium Grey और Burgundy Red कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगी।

Infinix Note 50s 5G+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 144Hz 3D Curved AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Ultimate
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 8GB Extended RAM
  • 64MP Rear Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 45W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

डिस्प्ले

इनफिनिक्स नोट 50एस 5जी+ फोन में 2436 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1300निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। इस ​इनफिनिक्स मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन पर कोर्निंग Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

परफॉर्मेंस

Infinix Note 50s 5G+ फोन को एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो एक्सओएस 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मोबाइल गेमिंग के लिए यह फोन MediaTek HyperEngine, NPU 665 और Mali-G615 GPU से लैस है जिनके चलते FreeFire Max और COD Mobile को 90fps पर खेला जा सकता है।

मेमोरी

इंडियन मार्केट में यह इनफिनिक्स 5जी फोन 8जीबी LPDDR5x RAM पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है। वहीं फोन में 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 50s 5G+ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 10X Digital Zoom की क्षमता वाला 64 मेगापिक्सल Sony IMX682 सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस इनफिनिक्स 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

इनफिनिक्स नोट 50एस 5जी प्लस मोबाइल फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 45W ऑल-राउंड फास्टचा​र्ज 3.0 तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है ​कि यह 60 मिनट में फोन को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज कर सकती है।

अन्य फीचर्स

यह इनफिनिक्स 5जी फोन Microencapsulation Technology (माइक्रोएनकैप्सुलेशन तकनीक) से लै है जिसके चलते फोन के मरीन ​ड्रिफ्ट ब्लू कलर मॉडल के बैक पैनल से खुशबू आएगी। मोबाइल को मजबूती देने के लिए इसे MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इस फोन में JBL के स्पीकर लगे हैं।

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
81%
realme P3 Rs. 15,999
82%
iQOO Z10x Rs. 16,999
80%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here