7,000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन OPPO K13 5G की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स और खूबियां

Join Us icon

OPPO ने कुछ दिन पहले भारत में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन OPPO K13 5G लॉन्च किया था। वहीं, आज से यह डिवाइस पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी इस फोन पर आकर्षक बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K13 5G सेल डिटेल्स और ऑफर्स

  • OPPO K13 5G की सेल Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू हो चुकी है।
  • चुनिंदा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • पुराने स्मार्टफोन के बदले में ₹1,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
  • ग्राहक इन दोनों में से किसी एक ऑफर को ही चुन सकते हैं।
  • फोन Icy Purple और Prism Black जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कीमत:

  • 8GB + 128GB वैरियंट: 17,999 रुपये
  • 8GB + 256GB वैरियंट: ₹19,999 रुपये

OPPO K13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और यह गीले या ऑइली हाथों से भी अच्छी तरह रिस्पॉन्ड करता है।

कैमरा: डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

प्रोसेसर: OPPO K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस और कूलिंग के लिए इसमें VC और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

बैटरी: यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर: फोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 पर आधारित ColorOS 15 दिया गया है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने की गारंटी दी है।

अन्य: यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनता है। इसके अलावा फोन में Bluetooth 5.2, IR ब्लास्टर और दमदार बिल्ड क्वालिटी भी देखने को मिलती है।


Oppo K13 5G Price
Rs. 20,235
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here