
Honor अपने नए स्मार्टफोंस Honor 400 और Honor 400 Pro को चीन में मई के महीने में लॉन्च कर सकता है। इन्हें देश की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया है। जिससे मोबाइल के जल्द लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। साथ ही टिप्स्टर Digital Chat Station ने इन दोनों के अहम स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 400, 400 Pro 3C सर्टिफिकेशन
- Honor 400 सीरीज के दो मॉडल DNN-AN00 और DNP-AN00 को 3C प्लेटफार्म पर देखा गया है।
- DNN-AN00 को Honor 400 माना जा रहा है, और इसे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
- DNP-AN00, यानी Honor 400 Pro, को 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे फास्ट चार्जिंग सेगमेंट में और दमदार बनाता है।

Honor 400 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Honor 400 में 6.55-इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन हो सकता है।
- प्रोसेसर: यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 या Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। यह मिड-रेंज प्रोसेसर है, जो डेली टास्क से लेकर हल्की गेमिंग तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
- कैमरा: Honor 400 में एक 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। जिससे यूजर्स को बेहतर डीटेल्स और लो-लाइट में भी साफ फोटो कैप्चर करने की सुविधा मिलेगी।
- बैटरी: फोन में नई पीढ़ी की सिलिकॉन-बेस्ड बैटरी दी जा सकती है। जिसकी क्षमता लगभग 7000mAh हो सकती है। जबकि चार्जिंग के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है। के
- बॉडी और डिजाइन: फोन का डिजाइन मेटल फ्रेम वाला रखा जा सकता है। इसके बावजूद, डिवाइस को हल्का और स्लिम रह सकता है।

Honor 400 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Honor 400 Pro में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: Honor 400 Pro को पावर देगा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, जो फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, हेवी गेमिंग और AI फीचर्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
- कैमरा: Honor 400 Pro में भी 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी लगाया जा सकता है।
- बैटरी: इस डिवाइस में भी नई टेक्नोलॉजी पर आधारित सिलिकॉन-बेस्ड बैटरी दी जा सकती है। जिसका साइज लगभग 7000mAh के आसपास हो सकता है। इस फोन में
90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। - बॉडी और डिजाइन: Honor 400 Pro में भी मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है।












