Oppo Reno 14 सीरीज मई में हो सकती है लॉन्च, टीजर से मिला हिंट

Join Us icon

Oppo ने अपनी अपकमिंग Reno 14 सीरीज को लेकर हिंट देना शुरू कर दिया है। इस बार कंपनी ने साउथ कोरियन पॉपुलर सिंगर Song Yuqi (G)I-DLE को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। नए प्रमोशनल कैंपेन की थीम में Yuqi को दिखाया गया है। इस थीम के साथ Oppo ने पहली बार Reno 14 श्रृंखला के बारे में कुछ आधिकारिक किया है। इसमें Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro मॉडल्स आ सकते हैं। आइए, आगे इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Reno 14 सीरीज प्रमोशनल कैंपेन

आधिकारिक लॉन्च से पहले Oppo ने चीन के तीन बड़े शहरों में खास इंटरेक्टिव प्रमोशनल इंस्टॉलेशन शुरू किए हैं, जहां लोग इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं:

  • Chengdu · Dongjiao Memory – 1 मई से 14 मई
  • Chongqing · E’ling Erchang – 1 मई से 14 मई
  • Changsha · Chaozong Street – 1 मई से 28 मई

1 से 7 मई के बीच विजिटर्स इस कैंपेन में भाग लेकर #OPPOReno14 जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इससे उन्हें नया Reno 14 स्मार्टफोन जीतने और Song Yuqi थीम्ड एक्सक्लूसिव गिफ्ट पैक पाने का मौका मिलेगा।

भले ही लॉन्च डेट अभी Oppo ने कंफर्म नहीं की है, लेकिन इस बड़े पैमाने पर चल रहे कैंपेन से साफ है कि Reno 14 सीरीज को मई 2025 के मिड में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: लीक के मुताबिक, Oppo Reno 14 में 6.59-इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें बेहद पतले बेज़ल होंगे। वहीं, Reno 14 Pro में 6.83-इंच का थोड़ा बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।
  • कैमरा: दोनों मोबाइल्स में फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 14 में 50MP + 8MP + 50MP (Samsung JN5 सेंसर) का ट्रिपल कैमरा मिलेगा। दूसरी ओर Reno 14 Pro में टेलीफोटो लेंस की जगह एडवांस्ड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो जूमिंग में बेहतर रिजल्ट देगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: Reno 14 में 6000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है। दोनों मॉडल्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। जबकि Reno 14 Pro में बैटरी बेस से थोड़ी बड़ी हो सकती है।
  • चिपसेट और सॉफ्टवेयर: दोनों डिवाइसेज में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोंस Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ एंट्री ले सकते हैं।
  • डिजाइन और ड्यूरबिलिटी: Reno 14 सीरीज में एक सॉलिड एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम मिल सकता है। इसे प्रीमियम लुक देगा। साथ ही, फोन को IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश हो सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here