
Samsung ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip6 5G पर मई 2025 के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी की स्कीम के तहत Flip6 के दोनों वेरिएंट्स पर ₹20,000 तक की विशेष छूट दी जा रही है। यह स्कीम 1 मई से 20 मई 2025 तक पूरे भारत में सभी डीलरों के लिए मान्य होगी। आइए, आपको ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip6 ऑफर और कीमत
Samsung Galaxy Z Flip6 5G भारत में 12GB रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹1,09,999 है।
- 12GB + 512GB मॉडल की कीमत ₹1,21,999 है।
अब ऑफर स्कीम के तहत इन दोनों मॉडल्स पर ₹20,000 प्रति यूनिट की छूट मिल रही है।
इस हिसाब से ऑफर के बाद कीमत होंगी:
- ₹89,999 (12GB + 256GB)
- ₹1,01,999 (12GB + 512GB)
यह छूट केवल वैध Samsung चैनल से खरीदी गई यूनिट्स पर मान्य है और IMEI व DMS सेल-इन डेटा सही तरीके से स्कीम पीरियड में अपलोड होना अनिवार्य है।
बता दें कि 20,000 का विशेष डिस्काउंट डीलर्स की मदद से मिलेगा। जबकि ऑनलाइन शॉपिंग साइट जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन पर यह फोन ऑफर के साथ और भी सस्ता खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको इन साइट्स पर विजिट करना होगा।

Samsung Galaxy Z Flip6 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Flip6 में दो डिस्प्ले दी गई हैं। इसका मुख्य डिस्प्ले 6.7 इंच का फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और यूजर्स को स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वहीं, कवर डिस्प्ले 3.4 इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और फोन को बिना खोले नोटिफिकेशन व क्विक टास्क के लिए उपयोगी बनाती है।
प्रोसेसर: इस फोल्डेबल डिवाइस में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन अनुभव देता है। यह प्रोसेसर हाई-एंड टास्क्स और गेमिंग के लिए एकदम उपयुक्त है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 12GB रैम दी गई है, जिसके साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों मामलों में यूजर्स की जरूरतों को बखूबी पूरा करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: Samsung Galaxy Z Flip6 Android 14 आधारित One UI 6.1.1 पर रन करता है। यह यूआई खासतौर पर फोल्डेबल फोन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, जो फ्लेक्स मोड और मल्टीविंडो जैसे फीचर्स को सहज बनाता है।
कैमरा: फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा शामिल है, जो OIS (Optical Image Stabilization) सपोर्ट करता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग: Samsung Galaxy Z Flip6 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी दिनभर के उपयोग के लिए पर्याप्त है और चार्जिंग में भी कम समय लेती है।










