
Flipkart की समर 2025 की बड़ी सेल, SASA LELE इस समय चर्चा में हैं क्योंकि इसके तहत कई डिवाइस सस्ते में मिल रहे हैं। अगर बात करें Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन की तो यह सिर्फ ₹18,999 में सेल हो रहा है। जिसे 26,999 रुपये में पेश किया गया था। यही नहीं अगर आप बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी हैं। आइए, आगे आपको डील की पूरी जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy F55 5G कीमत और ऑफर्स
- Flipkart की SASA LELE सेल में भारी छूट के बाद Samsung Galaxy F55 5G का 8GB + 128GB वैरियंट मात्र 18,999 रुपये में मिलगा। जबकि इसकी लॉन्च कीमत 26,999 रुपये थी। यानी यह एक शानदार डिस्काउंट है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
- मिड मॉडल 8GB + 256GB वैरियंट पर डील और भी आकर्षक है। यह सिर्फ 19,999 रुपये में मिल रहा है, जो अब तक की सबसे कम कीमत है। इसकी लॉन्च कीमत 29,999 रुपये थी। इस पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
- इसी तरह, 12GB + 256GB मॉडल भी अब तक की सबसे कम कीमत 23,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत 32,999 रुपये थी। इस मॉडल पर भी ₹3,000 तक का बैंक ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: Galaxy F55 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह एक 4nm फेब्रिकेशन आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड तक काम कर सकता है। यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक पावरफुल ऑप्शन है।
कैमरा सेटअप: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह दिनभर का बैकअप और जल्दी चार्जिंग सुनिश्चित करती है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स: इसमें USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP67 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा के लिए) दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और अपडेट सपोर्ट: फोन Android 14 पर लॉन्च हुआ है और इसमें 4 जनरेशन की Android OS अपडेट्स और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स दी जाएंगी। यानी इसे Android 18 तक अपग्रेड किया जा सकेगा।
See All Competitors
















