6,000mAh बैटरी वाले realme 5G फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, बिक रहा ​सिर्फ 17,998 रुपये में

Join Us icon

Realme के पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन Narzo 80 Pro पर अमेज़न इंडिया पर एक शानदार ऑफर मिला है। कंपनी फिलहाल इस फोन पर ₹2,000 का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत पहले से और किफायती हो गई है। यह डील उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा मौका है जो दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

realme Narzo 80 Pro ऑफर

Realme Narzo 80 Pro के सभी मेमोरी वेरिएंट पर अमेज़न लिस्टिंग में ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही ₹1 का अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत ₹17,998 हो जाती है। कूपन को प्रोडक्ट पेज पर ‘Apply ₹2,000 Coupon’ बटन पर क्लिक कर ऐक्टिवेट किया जा सकता है। ₹1 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑटोमैटिकली अप्लाई हो जाता है।

realme Narzo 80 Pro 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंट ऑफरसेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage₹19,999₹2,000₹17,999
8GB RAM + 256GB Storage₹21,499₹2,000₹19,499
12GB RAM + 256GB Storage₹23,499₹2,000₹21,499

कलर्स की बात करें तो Realme Narzo 80 Pro स्पीड सिल्वर और रेसिंग ग्रीन जैसे दो ऑप्शन में आता है। रियलमी नारज़ो 80 प्रो की डील जानने या इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

realme Narzo 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ 1.5K 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 14GB RAM Expansion
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 80W Ultra Charging
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77-इंच का बड़ा 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन स्मूथ विज़ुअल्स और शानदार कलर क्वालिटी का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

प्रोसेसर

फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।

रैम और स्टोरेज
Realme Narzo 80 Pro 5G में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साथ ही इसमें 14GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्मूथ ऐप स्विचिंग बेहतर हो जाती है।

कैमरा
इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
Narzo 80 Pro 5G में बड़ी 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W Ultra फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery स्कोर अचीव किया है। वहीं चार्जिंग स्पीड टेस्ट की गई तो यह फोन 65 मिनट में 20% से 100 प्रतिशत फुल चार्ज हो गया।

Best Competitors

iQOO Z10 Rs. 20,255
85%
realme P3 Rs. 15,999
81%
realme P3 Pro Rs. 20,999
84%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here