
रियलमी ने जब से बताया है कि वह भारत में अपनी ‘जीटी 7’ सीरीज लेकर आ रही है, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए कंपनी ने फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि कि realme GT 7 Series 27 मई को लॉन्च होगा। इस सीरीज के तहत रियलमी जीटी 7 और जीटी 7टी भारत में पेश किए जाएंगे।
realme GT 7 Series लॉन्च डिटेल
रियलमी ने ऑफिशियली अनाउंस करते हुए बता दिया है कि जीटी 7 सीरीज 27 मई को पेश की जाएगी। यह ग्लोबल लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी फ्रांस के पेरिस शहर में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी, जिसके मंच से नए रियलमी 5जी फोन realme GT7 और realme GT 7T पेश किए जाएंगे।

इसी ग्लोबल ईवेंट में कंपनी मोबाइल्स का इंडियन प्राइस और सेल डेट की जानकारी देगी। बताते चलें कि 27 मई को realme GT 7 Series लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस ईवेंट को कंपनी वेबसाइट और रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव देखा जा सकेगा।
आएगा 10,000mAh Battery वाला फोन
रियलमी बता चुकी है कि वह अपनी GT 7 Series में एक कॉन्सेप्ट फोन भी पेश करेगी जो 10,000एमएएच बैटरी वाला मोबाइल होगा। इस बैक पैनल ट्रांसपेरेंट डिजाइन वालाहोगा जिसमें से बैटरी को भी देखा जा सकेगा। इस फोन में silicon anode battery का इस्तेमाल किया गया है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम के करीब और थिकनेस 8.5mm के करीब बताई गई है। गौरतलब है कि यह कॉन्सेप्ट फोन फिलहाल सिर्फ प्रदर्शित किया जाएगा जो भारत में बाद में सेल के लिए भी उपलब्ध होगा।

Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
- MediaTek Dimensity 9400+
- 7,000mAh Battery
- 100W Fast Charge
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 6.78″ 144Hz 1.5K OLED Display
परफॉर्मेंस
रियलमी जीटी 7 चीन में मीडियाटेक के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 9400 प्लस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें Immortalis-G925 GPU और रियलमी का ही जीटी परफॉर्मेंस इंजन 2.0 दिया गया है। गेमिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 7700mm² VC कूलिंग प्लेट वाली ग्रैफीन आइस-सेंसिंग डबल-लेयर कूलिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Realme GT 7 तगड़ी 7,200एमएएच टाइटन बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी मोबाइल फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 सेंसर मिलता है।
डिस्प्ले
रियलमी जीटी7 5जी फोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन दी गई है। यह BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6500निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस देती है। इसे इंडस्ट्री की पहली 4608Hz अल्ट्रा हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग स्क्रीन कहा गया है।












