
Airtel ने अपने उन यूजर्स को आज एक बड़ी सौगात दी है, जो अक्सर विदेश जाते हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग के लिए एक नए पैक की घोषणा की है, जहां यूजर्स अनलिमिटेड डाटा का लाभ ले पाएंगे। कंपनी ने अपने पुराने 649 रुपये के इंटरनेशनल रोमिंग पैक को खत्म कर 648 रुपये वाले एक नई इंटरनेशनल रोमिंग पैक की शुरुआत की है। Airtel यूजर इस पैक का लाभ विश्व के 189 देशों में ले सकेंगे। आगे हमने एयरटेल के इस पैक के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
एयरटेल इंटरनेशनल रोमिंग पैक 648 की खूबियां
648 रुपये वाले एयरटेल इंटरनेशनल रोमिंग पैक कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है और इसमें आपको 1 GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि 1 जीबी डाटा के बाद इंटरनेट बंद हो जाएगा, बल्कि कंपनी ने अनलिमिटेड डाटा का भरोसा दिया है। 1 जीबी हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 80kbp/s की स्पीड से डाटा मिलता रहेगा, जहां आप मैसेजिंग और हल्के-फुल्के मेल सहित दूसरे काम कर पाएंगे। इसके साथ कंपनी पैक में 100 आउटगोइंग कॉल और 10 SMS भी मुहैया करा रही है।

वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि रोमिंग पैक को एक्टिव करने के लिए आपको मैनुअली नेटवर्क सेटिंग की जरूरत नहीं है, बल्कि उस देश में उतरने के साथ खुद ही एक्टिव हो जाएगा।
नए 648 और पुराने 649 रुपये के पैक में क्या है अंतर
आपको बता दूं नया पैक पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है। पुराने पैक में जहां सिर्फ 500 MB हाई स्पीड डाटा मिलता था, वहीं इसमें कंपनी 1 GB की हाई स्पीड डाटा दे रही है। हाई स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 80 केबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा।
एयरटेल 648 रुपये प्लान की खामियां
वैसे तो Airtel यह प्लान काफी अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन कमी यह है कि इसकी वैधता सिर्फ एक दिन की है, क्योंकि यदि कोई व्यक्ति विदेश जा रहा है तो एक दिन जाने और दूसरे दिन आने तक की वैधता होनी चाहिए।









