
OnePlus ने चीन में अपनी Ace 5 Series में दो नए स्मार्टफोंस को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके तहत OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra Edition आने वाले 27 मई को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों मोबाइल्स को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ रही थी। इसी बीच ब्रांड ने नया टीजर जारी करते हुए लेटेस्ट डिटेल्स दी हैं। आइए, आगे फोंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Ace 5 Racing Edition डिटेल्स
- OnePlus Ace 5 Racing Edition दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस होगा। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है।
- यह Rock Black, White और Wilderness Green जैसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा। इसके स्टोरेज ऑप्शंस में 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स शामिल होंगे।

OnePlus Ace 5 Ultra Edition डिटेल्स
- OnePlus Ace 5 Ultra Edition को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
- यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए दुनिया का पहला फुल-लिंक चिप-लेवल हार्डवेयर सॉल्यूशन के साथ आएगा।
- इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ Fengchi गेमिंग कोर दिया गया है, जो 0 फ्रेम ड्रॉप्स का अनुभव देने का दावा करता है।
- फोन में Lingxi टच चिप और Gaming Wi-Fi चिप G1 जैसी एडवांस तकनीकें दी जाएगी। जो टच रेस्पॉन्स और नेटवर्क कनेक्टिविटी में 0 डिसकनेक्शन सुनिश्चित करती हैं।
- यह डिवाइस Phantom Black, Breeze Blue और Titanium Gold जैसे तीन प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
- Ultra Edition को भी कई स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल होंगे।

OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra Edition स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले और कैमरा: दोनों स्मार्टफोन्स में लगभग समान डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इनमें 6.77-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इनमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों डिवाइसेज में प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिलेगा जो डिजाइन को हल्का और दमदार बना देगा।









