3000 रुपये सस्ता मिलेगा realme GT 7, आज से शुरू हुई इस तगड़े 5G फोन की सेल

Join Us icon
Highlights

  • realme GT 7 में 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी है।
  • यह MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ आता है।
  • Realme GT 7 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

रियलमी ने अपनी GT7 सीरीज को बीते 27 मई को लॉन्च किया था। इसके तहत realme GT 7 और realme GT 7T स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। जिनकी सेल आज से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोंस को पहली सेल के दौरान 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसके साथ ही अन्य ऑफर्स भी हैं। यानी आप सस्ते दामों पर फोंस को खरीद सकते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

realme GT 7 सीरीज सेल, ऑफर्स और कीमत

  • Realme GT 7 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है इसके 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये, 12GB + 256GB की 42,999 रुपये और 12GB + 512GB की 46,999 रुपये है।
  • बैंक ऑफर के तहत सभी बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे शुरुआती कीमत घटकर 36,999 हो जाती है।
  • अगर बात करें realme GT 7T की तो इसके 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये, 12GB+256GB की 37,999 रुपये और 12GB+512GB की 41,999 रुपये है।
  • इस पर भी बैंक ऑफर के तहत सभी बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी मदद से शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो जाती है।
  • अन्य ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस और नो कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शंस भी मिल जाएंगे। साथ ही अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
  • यह सेल आज से Amazon, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो चुकी है।

Realme GT 7 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Realme GT 7 में 2,780 X 1,264 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट, 1.07 बिलियन कलर्स, HDR10+ और डॉल्बी विजन के साथ 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: यह MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ आता है।
  • मेमोरी: इसमें 12GB रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज है।
  • OS: यह Android 15-आधारित Realme UI 6 OS आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। इसमें AI प्लानर, AI स्क्रीन रिकॉग्निशन, AI ट्रैवल स्नैप कैमरा, AI ट्रांसलेटर और बहुत कुछ जैसे AI फीचर मिलते हैं।
  • कैमरा: नए Realme फोन में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आगे 32MP का लेंस मिलता है।
  • बैटरी: फोन में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी है। इसमें बाईपास चार्जिंग सपोर्ट है, जो चार्जर कनेक्ट होने पर बैटरी के बजाय सीधे चार्जर से बिजली खींचता है। यह डिवाइस को गर्म होने से बचाता है।
  • कनेक्टिविटी: इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, 360-डिग्री NFC, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।
  • अन्य: यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, IP69 रेटिंग, सिग्नलकैचर चिप, रेनवाटर टच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Realme GT 7T स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Realme GT 7T में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 2,800 X 1,280 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट के साथ थोड़ा बड़ा 6.80-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • चिपसेट: फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट है। जिसे ग्राफिक्स के लिए माली-G720 MC7 के साथ जोड़ा गया है।
  • मेमोरी: यह चिपसेट 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • OS: इसमें Android 15-आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन मिलता है।
  • कैमरा: GT 7T मॉडल में 50MP Sony IMX896 कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का लेंस है।
  • बैटरी: इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है।
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, 360-डिग्री NFC, ब्लूटूथ 6.0 लो एनर्जी, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।


realme GT 7 Price
Rs. 37,450
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here