
8GB RAM वाला 5G फोन सस्ते रेट पर खरीदना है तो realme P3x को 2 हजार रुपये की छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। यह मोबाइल अब सिर्फ 12,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं रियलमी पी3एक्स का 6GB RAM वेरिएंट केवल 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह सस्ता 5जी फोन 6,000mAh Battery और 50MP Camera की ताकत से लैस है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
रियलमी 5जी फोन पर ऑफर
| realme P3x 5G | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट ऑफर | सेलिंग प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹13,999 | ₹2,000 | ₹11,999 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹14,999 | ₹2,000 | ₹12,999 |
रियलमी पी3एक्स 5जी फोन पर कंपनी 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। वहीं इसके साथ ही फोन परचेज करने पर वक्त 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह से यह रियलमी 5जी फोन 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

रियलमी द्वारा पेश की गई इस डील में 8GB RAM वाला 5G फोन 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 6GB RAM वाला 5G मोबाइल 11,999 रुपये में पाया जा सकता है। इस डील का फायदा कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है।
realme P3x 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6400
- 8GB RAM + 128GB Storage
- 10GB Dynamic RAM
- 50MP Dual Rear Camera
- 45W SUPERVOOC Charge
- 6,000mAh Battery

डिस्प्ले
यह सस्ता रियलमी 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर बना है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यह फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस तथा 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर
realme P3x 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर आया था। यह 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
मेमोरी
यह रियलमी 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। मोबाइल में 10जीबी एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर फोन को 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) तक की ताकत देती है। यह 5जी मोबाइल 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 2TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme P3x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
बैटरी
रियलमी पी3एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोन में OTG व रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
realme P3x 5G खरीदें या नहीं
रियलमी पी3एक्स 5जी फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और इसे चार्ज करने के मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 6जीबी रैम के साथ इसे सिर्फ 11,999 रुपये में पाना वाकई में फायदे का सौदा है। वहीं 12,999 रुपये में 8जीबी रैम वाला 5जी फोन मिल रहा है तो इसे बेस्ट डील कहा जाएगा। इस मोबाइल में बजट का बेस्ट प्रोसेसर दिया गया है और फोटोग्राफी के मामले में भी इसका कैमरा शानदार है। कुल मिलाकर 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर realme P3x 5G फोन खरीदा बुरा नहीं है।

कम रेट वाले 5जी फोन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| realme C73 5G | 11,499 रुपये |
| Infinix Note 50x 5G | 11,499 रुपये |
| Samsung Galaxy M15 Prime | 11,999 रुपये |
| OPPO A5x 5G | 12,999 रुपये |
- realme C73 5G : तगड़ी 6,.00mAh बैटरी, बड़ी 120Hz स्क्रीन और 12GB Dynamic RAM की पावर
- Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी
- Samsung Galaxy M15 Prime : बड़ी 6000एमएएच बैटरी, FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6100+ प्रोसेसर
- OPPO A5x 5G :360° मिलिट्री ग्रेड आर्मर बॉडी, 6000एमएएच बैटरी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले










