
Samsung भारत में एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कुछ दिन पूर्व कंपनी ने Samsung Galaxy M36 5G को लेकर टीजर जारी किया था। वहीं, अब आगामी डिवाइस की लॉन्च डेट आधिकारिक कर दी गई है। यह स्मार्टफोन 27 जून दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसकी सेल Amazon के जरिए की जाएगी। जहां मोबाइल की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। बता दें कि पेश होने की तारीख के साथ ही कई खूबियां और लुक भी सामने आया है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर ऑप्शन
- आप नीचे दिए गए टीजर में देख सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम36 5जी स्मार्टफोन को 27 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे ऑफलाइन इवेंट के जरिए एंट्री मिलेगी। यह अमेजन के साथ-साथ अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होगा।
- Samsung Galaxy M36 5G एक प्रीमियम डिजाइन वाला फोन होगा जो Serene Green, Velvet Black, और Orange Haze जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में आएगा। फोन की मोटाई महज 7.7mm है और इसे पिछले मॉडल Galaxy M35 5G की तुलना में 15% ज्यादा पतला बताया गया है।

Samsung Galaxy M36 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और प्रोटेक्शन
अमेजन टीजर में फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus+ से सुरक्षित बताया गया है। जो 4 गुना ज्यादा स्क्रैच रेसिस्टेंट है और 2.0 मीटर तक की गिरावट को सहने में सक्षम है।\
कैमरा
Samsung Galaxy M36 5G में बैक पैनल पर शानदार कैमरा होगा। जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का लेंस होगा। कैमरा फीचर्स में ऑटो नाइट मोड, नाइट पोर्ट्रेट, मल्टी-फ्रेम सिंथेसिस, AI डेप्थ मैप, डुअल 4K रिकॉर्डिंग, ऑब्जेक्ट इरेजर, इमेज क्लिपर और संपादन सुझाव जैसे कई फीचर्स शामिल होंगे।
AI फीचर्स और सर्च
फोन में Circle to Search फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स किसी भी टेक्स्ट, इमेज या म्यूजिक को सर्कल बनाकर सीधे सर्च कर सकेंगे। इसके साथ ही Google Gemini Live के जरिए सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। AI Select के जरिए यूजर आसानी से प्रोफेशनल की तरह काम कर पाएंगे। यानी चाहे वह डॉक्यूमेंट ऑर्गनाइज करना हो या क्रिएटिव टास्क्स फोन में सब आसानी से हो जाएगा।









