
सैमसंग फैंस के लिए बड़ी क्रेजी खबर आई है। कंपनी ने अपने अगले Galaxy Unpacked की डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि नेक्स्ट मंथ 9 जुलाई को गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट आयोजित होगा। इसी ईवेंट के मंच से कंपनी ने नए फोल्डेबल फोन लॉन्च किए जाएंगे। इस बार कंपनी Samsung Galaxy Z 7 series पेश कर सकती है जो एडवांस Galaxy AI की ताकत से लैस होंगे। नए Galaxy Z Fold7 Ultra और Galaxy Z Flip7 Ultra लाए जाने की भी उम्मीद है।
Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट 9 जुलाई को है। इस दिन कंपनी अमेरिका में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच ने नए सैमसंग फोल्ड फोन और फ्लिप फोन लॉन्च किए जाएंगे। स्थानिय समयानुसार 9 जुलाई की सुबह 10 बजे इस ईवेंट का आयोजन होगा। यह टाइम इंडिया में 9 जुलाई की रात 7 बजकर 30 मिनट का होगा। सैमसंग इंडिया वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर नए गैलेक्सी फोन लॉन्च को लाईव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
ये सैमसंग फोन हो सकते हैं लॉन्च
गैलेक्सी फोल्ड फोन
- Samsung Galaxy Z Fold7
- Samsung Galaxy Z Fold7 FE
- Samsung Galaxy Z Fold7 Ultra
गैलेक्सी फ्लिप फोन
- Samsung Galaxy Z Flip7
- Samsung Galaxy Z Flip7 FE
- Samsung Galaxy Z Flip7 Ultra
फिलहाल सैमसंग ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोंस का नाम नहीं बताया है। लेकिन अभी तक सामने आए लीक्स व विभिन्न मीडिया रिपोट्स के अनुसार माना जा रही है कि कंपनी गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड और फ्लिप सीरीज में इस बार बेस मॉडल के साथ ही ‘एफई’ मॉडल और ‘अल्ट्रा’ मॉडल भी लेकर आ सकती है। बहरहाल पुख्ता जानकारी के लिए अभी 9 जुलाई का इंतजार करना होगा।
Samsung Exynos 2500 प्रोसेसर
सैमसंग ने कल ही अपना खुद का नया मोबाइल चिपसेट Exynos 2500 अनाउंस किया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Deca-Core यानी 10-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो 1.8GHz Cortex-A520, पांच 2.36GHz Cortex-A725, दो 2.74GHz Cortex-A725 और एक 3.3GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X925 कोर शामिल है। उम्मीद है कि कंपनी अपने नए गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 7 फोन को इसी चिपसेट पर ला सकती है।
updating…









