
वीवो का मुड़ने वाला मोबाइल Vivo X Fold5 लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को उतारा है। यह दुनिया के सबसे पतले फोल्ड फोन में से एक है जिसकी थिकनेस सिर्फ 4.3mm बताई गई है। स्लीक डिजाइन के साथ ही इसमें तगड़ा प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और कमाल के कैमरा के साथ गज़ब की आईपी रेटिंग भी दी गई है। नए वीवो एक्स फोल्ड 5 फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo X Fold5 डिस्प्ले
- 8.03″ Main Screen
- 2K+ AMOLED 8T LTPO
वीवो एक्स फोल्ड5 को अनफोल्ड करने यानी ओपन करने पर 8.03-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह 2480 × 2200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2K+ डिस्प्ले है जो AMOLED 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही HDR 10+ और 4500nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर UTG Glass की मजबूत लेयर चढ़ाई गई है।

- 6.53″ Cover Screen
- FHD+ AMOLED LTPO
मोबाइल को किसी डायरी की तरह बंद करने पर इसके बाहर की तरह 6.53-इंच की कवर स्क्रीन लगाई गई है। यह 2748 × 1172 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली FHD+ डिस्प्ले है जिसके लिए AMOLED LTPO पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। इस स्क्रीन पर भी यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर Armor Glass का यूज़ किया गया है।
Vivo X Fold5 स्पेसिफिकेशन्स
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
- 16GB RAM + 1TB Storage
- 50MP+50MP+50MP Back Camera
- 20 Megapixel Front Camera
- 6,000mAh Battery
- 80W Fast Charging
- 40W Wireless Charging
प्रोसेसर
वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम का 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 750 GPU मिलता है।
मेमोरी
चीन में यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 12जीबी रैम और 16जीबी रैम शामिल है। बेस वेरिएंट में जहां 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.0 storage तकनीक पर काम करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX921 OIS मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए यह वीवो का मुड़ने वाला फोन 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ ही वीवो एक्स फोल्ड5 फोन 40W wireless चार्जिंग और reverse wireless charging भी सपोर्ट करता है।

Vivo X Fold5 फीचर्स
- वीवो एक्स फोल्ड5 का कैमरा 15mm फोकल लेंथ पर फोटो क्लिक कर सकता है।
- यह मोबाइल IP5X, IPX8, IPX9 और IPX9+ रेटिंग वाला है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है।
- कंपनी का दावा है कि वीवो का फोल्ड फोन 80° गर्म पानी में भी सुरक्षित काम कर सकता है।
- इसी तरह यह मोबाइल -20℃ की ठंड में भी बिना रूकावट अपने टॉस्क पूरे कर सकता है।
- सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
- म्यूजिक के लिए Vivo X Fold5 में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 LE के साथ NFC भी सपोर्ट करता है।
- बताते चलें कि फोन को फोल्ड करने के बाद इसकी मोटाई 9.2mm हरेती है जब्कि अनफोल्ड करने पर सिर्फ 4.3mm पतला होता है।

Vivo X Fold5 प्राइस
- 12GB RAM + 256GB Storage – 6999 युआन (तकरीबन 83,999 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB Storage – 7999 युआन (तकरीबन 95,999 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB Storage – 8499 युआन (तकरीबन 1,01,999 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB Storage – 9499 युआन (तकरीबन 1,13,999 रुपये)
वीवो एक्स फोल्ड5 स्मार्टफोन चीन में कुल मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 84 हजार रुपये से शुरू होगी और 1 लाख 14 हजार रुपये तक जाएगी। इस मोबाइल को चाइना में Green Pine, White और Titanium कलर में बेचा जाएगा। इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले महीने जुलाई में यह वीवो का मुड़ने वाला फोन इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
See All Competitors













