
Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi चीन और ग्लोबल मार्केट्स के लिए अपनी आगामी Redmi 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें आने वाला Redmi 15 5G चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर स्पॉट हुआ है। जबकि Redmi 15 (4G) और Poco M7 (4G) वेरिएंट्स UAE की TDRA अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं। इन वेबसाइट्स पर आने से संकेत मिलता है कि यह आधिकारिक तौर पर इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।
Redmi 15 5G 3C लिस्टिंग
- Xiaomi के एक नए डिवाइस को मॉडल नंबर 25057RA09C के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर लिस्ट किया गया है। इसे Redmi 15 5G माना जा रहा है।
- लिस्टिंग के अनुसार, यह आगामी 5G स्मार्टफोन संभवतः 33W चार्जर के साथ आ सकता है।
- Redmi Note 14 5G में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट था, इसलिए इसके सक्सेसर में भी समान या उससे तेज चार्जिंग स्पीड की उम्मीद की जा रही है।
- इसी कारण माना जा रहा है कि यह नया लिस्टेड डिवाइस Redmi 15 5G हो सकता है। वहीं, लॉन्च के समय इसकी चार्जर रेटिंग अलग भी हो सकती है।

Redmi 15, Poco M7 स्मार्टफोन TDRA लिस्टिंग
- Redmi 15 5G के अलावा दो नए डिवाइसेज को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म से मंजूरी मिल गई है।
- Redmi 15 (मॉडल नंबर 25062RN2DA) और Poco M7 (मॉडल नंबर 25062PC34G) के साथ लिस्ट हुए हैं।
- TDRA लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि दोनों स्मार्टफोंस केवल 4G LTE कनेक्टिविटी तक ही सीमित हैं और इनमें 5G सपोर्ट का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
- TDRA डाटाबेस में अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।
- मॉडल नंबर्स की समानता से यह संकेत मिलता है कि Poco M7 दरअसल Redmi 15 (4G) का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
- रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस लाइनअप में अन्य मॉडल्स भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें Redmi 15C 5G आ सकता है।
बताते चलें कि Redmi 15 सीरीज के आने वाले हफ्तों में और संभवतः इसी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।




















