
Redmi ने 19 अगस्त को अपना नया 7000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन Redmi 15 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, वहीं आज से इस फोन की सेल भारत में शुरु हो गई है। यदि आप 15 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो रेडमी 15 5जी को देख सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन भी काफी अच्छे हैं जो ग्राहकों के आकर्षित कर सकते हैं।
Redmi 15 5G की सेल ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है। कीमत की बात करें तो डिवाइस तीन स्टोरेज में आया है, जिसमें 6GB+128GB वैरियंट 14,999 रुपये, 8GB +128GB मॉडल 15,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज 16,999 रुपये का है। यह ग्राहकों को Midnight Black, Frosted White और Sandy Purple कलर ऑप्शन में मिल जाएगा।
लॉन्च ऑफर्स के तहत यदि आप अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का कैशबैक प्राइम मेंबर के रूप में मिल जाएगा। वहीं, नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह 3 प्रतिशत मिलेगा। ब्रांड द्वारा ग्राहकों को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है। जिसकी मदद से 3 से 6 महीने की आसान किश्तों पर मोबाइल लिया जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो 14,200 रुपये तक का एक्सचेंज मिल सकता है। हालांकि यह डिवाइस की कंडीशन के हिसाब से मिलेगा।
कीमत के बाद फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 15 5G मेटल फिनिश और कर्व्ड एज डिजाइन में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे रॉयल क्रोम डिजाइन और एयरोस्पेस ग्रेड मेटल आइलैंड मटेरियल में पेश किया है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन को IP64 की रेटिंग प्राप्त है जो इसे धूल और कुछ हद तक पानी से सुरक्षित होने का भरोसा देता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो काफी फास्ट है।
डिजाइन के बाद डिस्प्ले की ओर रुख करते हैं तो यहां 6.9-इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन है। यहां थोड़ी कमी कही जा सकती है क्योंकि इस रेंज में अब एमोलेड स्क्रीन वाले फोन उपलब्ध हैं। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट कर सकता है। इसमें Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी है, जिससे गीली उंगलियों से भी स्क्रीन चलाई जा सकेगी।
परफॉरमेंस के मामले में नया Redmi 15 5G फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट से लैस है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 2.0 आधारित Android 15 मिलेगा। इसके साथ ब्रांड ने 2 साल के एंड्राइड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट्स देने का भरोसा दिया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी 15 5जी में 50MP का डुअल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें AI Dynamic Shots, AI Eraser और AI Sky Enhancement जैसे कई फीचर्स हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
Redmi 15 5G की सबसे बड़ी खूबी बैटरी है। इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। यानी यह फोन दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से दो दिन का बैकअप दे सकती है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
अगर कंपटीशन की बात करें तो Redmi 15 5G के विकल्प के तौर पर POCO M7 Plus, Oppo K13 और Moto G96 जैसे डिवाइस को देख सकते हैं। पोको एम7 प्लस स्पेसिफिकेशन में रेडमी 15 5जी के समान ही है। वहीं कीमत में भी थोड़ा कम ही है। जहां तक OPPO की बात है तो Oppo K13 में भी आपको 7000mAh की बैटरी देखने को मिलती है और यह फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर पर काम करता है जो कहीं ज्यादा बेहतर है। रही बात Moto G96 तो इसका डिस्प्ले और कैमरा अच्छा है। इसके अलावा इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy M36 भी आपको अच्छा लग सकता है। हालांकि इसमें सिर्फ 5000mAh बैटरी दी गई है।
कुल मिलकर देखा जाए तो Redmi 15 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले मानी जा सकती है। जो इसे बाकी ऑप्शंस से थोड़ा आगे रख सकती हैं। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो बड़ी स्क्रीन, लंबे बैकअप और हाई रिफ्रेश रेट वाला सस्ता फोन देख रहे हैं। जबकि अगर आप AMOLED डिस्प्ले और ज्यादा एडवांस कैमरा क्वालिटी पसंद करते हैं तो अन्य विकल्प पर जा सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपकी सस्ते मोबाइल खरीदने की यात्रा में इस लेख से आपको मदद मिली होगी। हमारे साथ ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें।














