
Xiaomi अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप नंबर 16 सीरीज को आने वाले कुछ महीनों में बाजार लेकर आ सकता है। इसमें Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Ultra आने की उम्मीद थी लेकिन अब नए लीक में Xiaomi 16 Pro Max फोन भी पेश होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस श्रृंखला में 16 Pro Max सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस बन सकता है। यह जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo साइट पर दी हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Xiaomi 16 Pro Max बैटरी डिटेल्स (लीक)
- टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Xiaomi 16 Pro Max में 7,290mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे बाजार में 7,500mAh साइज के रूप में पेश किया जा सकता है।
- यह बैटरी साइज Xiaomi 16 Ultra से भी ज्यादा हो सकता है, जिसे अब तक कंपनी का सबसे पावरफुल वैरियंट माना जाता रहा है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 16 Ultra मॉडल कैमरा मॉड्यूल के बड़े डिजाइन के चलते 7,000mAh बैटरी तक सीमित रह सकता है। जबकि Xiaomi 16 Pro Max में इससे ज्यादा क्षमता मिल सकती है।

Xiaomi 16 Pro Max स्पेसिफिकेशंस (लीक)
चिपसेट
सीरीज के सभी मॉडल की तरह Xiaomi 16 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जाने की उम्मीद है, जो आने वाले अक्टूबर में बाजार में एंट्री ले सकता है। यह चिपसेट न केवल हाई-एंड परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी शानदार अनुभव देगा।
कैमरा
लीक में यह भी सामने आया है कि Xiaomi 16 Pro Max में बड़ा कैमरा बंप देखने को मिल सकता है। जिसमें सेकेंडरी डिस्प्ले भी हो सकता है।
Xiaomi 16 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Xiaomi 16 सीरीज को साल 2025 के अंत तक पेश किए जाने की बात सामने आई है। इस लाइनअप में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro, Xiaomi 16 Ultra और Xiaomi 16 Pro Max वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। उम्मीद यह भी है कि सबसे पहले ब्रांड बेस और प्रो मॉडल को ला सकती है जिसके बाद अल्ट्रा और प्रो मैक्स वैरियंट आ सकते हैं।(सोर्स)
Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Xiaomi 15 Pro मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.73-इंच की बड़ी 2K माइक्रो-कर्व्ड OLED स्क्रीन है। इसमें अधिकतम ब्राइटनेस 3,200 निट्स है और कस्टमाइज्ड ल्यूमिनस M9 मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
- प्रोसेसर: फोन पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा है।
- रैम और स्टोरेज: Xiaomi 15 Pro 16GB तक रैम और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
- कैमरा: Xiaomi 15 Pro फोन में 50MP लाइट हंटर 900 प्राइमरी सेंसर, 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP सोनी IMX858 5X पेरिस्कोप लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 15 Pro मॉडल में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बड़ी बैटरी है।
See All Competitors
















