7000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन POCO M7 हुआ ग्लोबली लॉन्च, कम रेट में मिलेगी 144Hz स्क्रीन और 8GB RAM

Join Us icon

POCO M7 Plus इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने नया स्मार्टफोन POCO M7 ग्लोबल मंच पर पेश कर दिया है। यह बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जो 7,000mAh Battery पर लाया गया है। शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर इस पोको फोन की फुल डिटेल्स सार्वजनिक कर दी गई है जिसमें फोटो सहित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी शामिल है। यह लो बजट 4जी मोबाइल है जो मार्च महीने में इंडिया में लॉन्च हुए POCO M7 5G से अलग है। इस नए पोको एम7 में क्या दिया गया है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की बात करें तो यह मोबाइल अलीएक्सप्रेस पर दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट का रेट इंडियन कंरसी अनुसार 12,800 रुपये के करीब और 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का प्राइस 13,300 रुपये के करीब बताया गया है। चीनी वेबसाइट पर यह पोको स्मार्टफोन Black, Blue और Silver कलर में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है।

POCO M7 4G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें दी गई पावरफुल बैटरी है। यह मोबाइल 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह 1,600 चार्ज सायकल के साथ आती है जो लंबे समय तक बैटरी हेल्थ मेंटेन रख सकती है। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 18W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

पोको एम7 स्मार्टफोन को 6.9-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह IPS LCD डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 850nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल Wet touch technology 2.0 से लैस है जिसके चलते स्क्रीन गीली होने पर भी इसका टच स्मूथ और सही काम कर सकता है।

चाइना में यह पोको स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 685 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल Memory extension तकनीक से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) तक की ताकत दे सकती है। वहीं फोन में 2TB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए नया POCO M7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Bluetooth 5.0 और Wi-Fi सहित NFC और IR blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP64 सर्टिफाइड बनाया गया है।

पोको एम7 4जी स्मार्टफोन है जो शायद इंडियन मार्केट में नहीं लाया जाएगा। लेकिन अगर ग्लोबल मॉडल की ही बात करें तो इसमें दी गई तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी, बड़ी रैम मेमोरी और 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन इसे बजट में मौजूद बेस्ट विकल्प बनने में मदद करती है। वहीं फोन का कैमरा डिपार्टमेंट हमें औसत ही लगा और मोबाइल को मिली आईपी रेटिंग भी बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं कही जाएगी।

POCO M7 Plus 5G फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और यह मोबाइल भी 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसी रेंज में iQOO Z10x 6,500एमएएच बैटरी की ताकत से लैस मिल जाता है। वहीं अगर आप बड़ी बैटरी वाला 10 हजार से कम का 5जी फोन तलाश रहे हैं तो iQOO Z10 Lite भी 6,000एमएएच बैटरी से लैस है जो आपके काम आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here