
Oppo जल्द ही भारत में अपनी नई F-सीरीज लेकर आने वाला है। इस बार कंपनी इस लाइनअप में OPPO F31, F31 Pro और F31 Pro+ नाम से तीन स्मार्टफोन पेश कर सकती है। जिसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, लॉन्च से पहले हमें Oppo F31 5G की एक्सक्लूसिव जानकारी टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए मिली है। जिसमें फोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। जिन्हें जानकर लगता है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को देखते हुए लाया जा सकता है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Oppo F31 5G में 6.57-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 2376 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। डिजाइन स्लिम और लाइटवेट होने की उम्मीद है। जिसका डायमेंशन 158.2 x 75 x 8mm और वजन सिर्फ 185 ग्राम रखा जा सकता है। कंपनी इसे 360° Armour Body के साथ ला सकती है। यही नहीं फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आने की बात बात सामने आई है। जिससे यह पानी और डस्ट से सुरक्षित रह पाएगा। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
Oppo F31 5G की तस्वीरें
परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Oppo F31 5G को MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से पावर दी जा सकती है। यह प्रोसेसर पावर एफिशिएंसी और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा लग सकता है। इसे कई मिड रेंज फोंस में उपयोग किया गया है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम कर सकता है। इसमें डुअल सिम स्लॉट के साथ हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.4 और USB Type-C का सपोर्ट हो सकता है।
कैमरे के मामले में Oppo F31 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रह सकता है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। क्योंकि Oppo F31 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा और 80W चार्जिंग से यह फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा।
Oppo F31 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके साथ Pro और Pro+ मॉडल भी मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। हालांकि कीमत सामने नहीं आई है लेकिन F31 करीब 20 हजार रुपये के अंदर आ सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में यह Samsung Galaxy A17 5G, iQOO Z10R और realme P4 जैसे फोंस से मुकाबला कर सकता है। इसलिए यदि आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट Android हो तो Oppo F31 5G का इंतजार किया जा सकता है। वहीं, आपको और दमदार परफॉरमेंस चाहिए तो अन्य विकल्प भी चुने जा सकते हैं। इसके अलावा हम ओप्पो एफ31 सीरीज फोन की लॉन्च डेट या अन्य कोई जानकारी आते ही आपको अपडेट देंगे।









