
Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 15 4G को UK के बाजार में लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 7000mAh की बड़ी बैटरी, परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 685 चिपसेट और हाई रिफ्रेश रेट वाला 6.9 इंच डिस्प्ले जैसी कई खूबियां दी गई हैं। जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा विकल्प बना सकती हैं। आपको बता दें कि यह मोबाइल ब्रांड द्वारा एंट्री लेवल ग्राहकों और 4जी फोन लेने वालों को टारगेट करते हुए लाया गया है। आइए, आगे सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
नए Redmi 15 4G में 6.9 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल का मिलेगा। यह स्क्रीन 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट कर सकती है। इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 850 निट्स तक जा सकती है और इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
Redmi 15 4G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट मौजूद है। जो रेगुलर उपयोग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा लग सकता है। डिवाइस के लिए ग्राहकों को दो कॉन्फिग्रेशन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दिए जा रहे हैं।

Redmi 15 4G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी मानी जा सकती है। जिसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Redmi 15 4G फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन IP64 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश से बच सकता है।
UK के बाजार में नए Redmi 15 4G की कीमत £159 लगभग 19,060 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट मिलता है। वहीं, बड़ा मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज £189 (लगभग 22,652 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन यानी Sandy Purple, Titan Gray और Midnight Black में उपलब्ध होगा।
Redmi 15 4G उन यूजर्स के लिए खास है जो बड़ी बैटरी बैकअप, अच्छा डिस्प्ले और बजट में स्मूद परफॉरमेंस पसंद करते हैं। यह स्टूडेंट्स, बेसिक गेमिंग करने वालों और लंबे समय तक कंटेंट देखने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।

Redmi 15 4G का मुकाबला Samsung Galaxy M15, realme Narzo 70 Turbo और Moto G85 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि 7000mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले इसे इन डिवाइस से अलग बना सकता है, लेकिन 5जी तकनीक और चिपसेट में यह पीछे ही है।
यदि आप UK में हैं और बजट में 4जी स्मार्टफोन चाहते हैं जो पावरफुल बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और अच्छी परफॉरमेंस प्रदान करे तो Redmi 15 4G को ऑप्शन के रूप में देखा जा सकता है। जबकि यदि आपको 5जी और परफॉरमेंस के लिए बेहतर चिपसेट की तलाश है तो अन्य विकल्प लिए जा सकते हैं। (सोर्स)









