Tecno Camon 50 स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Tecno अपनी आगामी Camon 50 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें Tecno Camon 50 और Tecno Camon 50 Pro जैसे दो मॉडल्स आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले बेस वैरियंट Camon 50 IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे लगता है कि इसकी एंट्री जल्द संभव हो सकती है। आइए, आगे मोबाइल से जुड़ी जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

IMEI डेटाबेस में Tecno Camon 50 को मॉडल नंबर “CN5” के साथ स्पॉट किया गया है। यह जानकारी पैशनेटगीकज साइट पर शेयर की गई है। हालांकि इस लिस्टिंग से इसके हार्डवेयर या डिजाइन को लेकर कोई खास डिटेल्स नहीं मिली हैं। अभी यह भी साफ नहीं है कि कंपनी स्टैंडर्ड वैरियंट को 4G या 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश करेगी या फिर अलग-अलग मार्केट्स के लिए दोनों वर्जन आ सकते हैं।

आपको बता दें कि Camon सीरीज को हमेशा से ही Tecno की फोटोग्राफी-केंद्रित लाइनअप के रूप में लाया जाता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए Camon 50 सीरीज में पूर्व मॉडल से ज्यादा अच्छे अपग्रेड की उम्मीद की जा सकती है। इस लाइनअप के स्पेसिफिकेशंस आने और ऐलान होने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। तो चलिए आगे जानते हैं पूर्व मॉडल Camon 40 में कैसी खूबियां हैं।

Tecno Camon 40 को देखा जाए तो इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 × 2436 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। यह फोन Android 15 आधारित HiOS 15 पर काम करता है। इसमें MediaTek Helio G100 Ultimate (6nm) चिपसेट मिलता है। डिवाइस में स्टोरेज के लिए 8GB से 12GB तक RAM (वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ) और 128 व 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मेन सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस 5,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा यह IP66 रेटिंग, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टेरियो स्पीकर्स, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसी खूबियों से लैस है।

Tecno Camon 50 सीरीज की लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन Pro और स्टैंडर्ड दोनों मॉडल्स का डेटाबेस पर दिखना इशारा करता है कि कंपनी जल्द ही इस लाइनअप को पेश कर सकती है। इन डिवाइस में फोटोग्राफी और स्टाइलिश डिजाइन सहित सस्ते में बढ़िया परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए इनके बारे हम अच्छा सुझाव तब ही दे पाएंगे जब और डिटेल्स मिलेंगी। अगर आपको संभावित जानकारी से लगता है कि इन टेक्नो मोबाइल्स को लिया जा सकता है तो इनके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम नया अपडेट आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here