200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च हो सकता है मुड़ने वाला OPPO Find N6

Join Us icon

हाल ही में सामने आया था कि टेक ब्रांड ओपो अपने नए फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है जिसे OPPO Find N6 नाम के साथ लाया जाएगा। इस फोल्डेबल ओपो फोन की लॉन्च टाइमलाइन भी इंटरनेट पर लीक हुई थी​ जिसमें बताया गया था कि यह मोबाइल फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चाइना में लॉन्च हो सकता है। वहीं आज इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गए हैं।

OPPO Find N6 की डिटेल्स चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। लीक की मानें तो इस मोबाइल में 8.12-इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी जो एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोन को बंद यानी फोल्ड करने के बाद जो कवर डिस्प्ले सामने आएगी उसका साइज 6.62-इंच हो सकता है। इसपर भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त हो सकता है।

लीक के अनुसार ओपो फाइंड एन6 फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया जाएगा जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह क्वालकॉम द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे अधिक पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यानी OPPO Find N6 स्टाइलिश होने के साथ ही ताकतवर भी होगा।

फोटोग्राफी के लिए ओपो के फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सामने आए लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल लेंस भी दिए जा सकते हैं। गौरतबल है कि Galaxy Z Fold7 फोन 200एमपी कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं Find N6 की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है।

oppo-find-n6-find-x9-ultra-launch-timeline-leak

OPPO Find N6 बड़ी बैटरी वाला फोन बताया जा रहा है। पावर बैकअप के लिए इसे 6000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह डुअल-सेल बैटरी बताई जा रही है जिसके चलते फोन का डिजाइन भी काफी स्लीम हो जाएगा। वहीं बड़ी बैटरी वाले मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ ही वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

लीक में बताया गया है कि यह ओपो फोल्ड फोन 12GB और 16GB RAM पर लॉन्च होगा और टॉप वेरिएंट में 1TB स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में डेडिकेटेड Plus Key ​दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपो फाइंड एन6 5जी फोन Titanium, Deep Black और Golden Orange कलर में लॉन्च हो सकता है। लीक्स की मानें तो इसे फरवरी में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here