
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी द्वारा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अंबानी द्वारा आज जियो की कई सर्विस को लेकर घोषणाएं की जा सकती हैं। जिसमें जियो के वेलकॉअ आॅफर की अवधि बढ़ाने से लेकर नई ब्रॉडबैंड सर्विस तक शामिल है। आज के इस कॉन्फ्रेंस को अंबानी लाइव वीडियो के माध्यम से मीडियो को संबोधित करेंगे।
जियो का यह कॉफ्रेंस आज दोपहर 1:30 बजे से है और इसे आप कंपनी के यूट्यूब और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लाइव देख सकते हैं। यदि आप मुकेश अंबानी के इस कॉन्फ्रेंस को यूट्यूब के माध्यम से लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। वहीं यदि आप फेसबुक से लाइव देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
हाल में 50 मिलियन के उपभोक्ता आधार का आंकड़ा छुआ है और इस कॉन्फेंस में मुकेश अंबानी द्वारा इस बाबत भी कुछ खास घोषणाएं की जा सकती हैं। 50 मिलियन उपभोक्ता आधार के साथ ही कंपनी भारत की नंबर एक ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बन गई है।
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया है कि रिलायंस जियो प्रति मिनट लगभग 1,000 नए उपभोक्ता जोड़ रहा जो भारतीय मोबाइल इंडस्ट्रीज के स्टैंडर्ड के कहीं ज्यादा है। वहीं खबर यह भी है कि कंपनी मार्च 2017 तक 100 मिलियन उपभोक्ता आधार करने की योजना बना रही है। ऐसे में रिलांयस जियो उपभोक्ताओं के लिए आज बेहद ही खास घोषणाएं की जा सकती है।
वहीं 3 दिसंबर को वेलकम आॅफर की अवधि समाप्त हो रही है। ऐसे में कंपनी नए उपभोक्ता जोड़ने के लिए भी कुछ खास घोषणाएं कर सकती है। जियो सर्विस लॉन्च के दौरान कंपनी ने जो टैरिफ प्लान बताए थे उसमें कटौती की जा सकती है। अर्थात शुल्क आधे किए जा सकते हैं।
वहीं यह भी माना जा रहा है कि कंपनी आज 1जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड वाले मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस की जानकारी दे सकती है और मुकेश अंबानी द्वारा जियो के सेटअप बॉक्स से भी आज पर्दा उठाया जा सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बॉक्स से 44 डिवाइस कनेक्ट हो सकेंगे।


















