Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन 144Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी और 8400 Ultimate प्रोसेसर पर हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

इनफिनिक्स ने पिछले साल जून 2025 में अपना गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro इंडिया में लॉन्च किया था जो 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर Infinix GT 50 Pro लाने की तैयारी कर रही है। ताजा लीक में कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही इस अपकमिंग मोबाइल इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और पावरफुल प्रोसेसर वाला फोन होगा जिसकी डिटेेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन से जुड़ी जानकरी पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस इनफिनिक्स फोन में LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

लीक्स स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार Infinix GT 50 Pro 5G फोन को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी अल्टास्मूथ स्क्रीन बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह बेजल लेस स्क्रीन होगी जिसपर फुलव्यू एक्सपीरियंस मिलेगा। इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो में 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

इस अपकमिंग इनफिनिक्स मोबाइल को एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जिसमें AI-features मिलेंगे। लीक के अनुसार यह 12GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसे मार्केट में 256GB और 512GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछली जेनरेशन की ही तरह नया GT 50 Pro भी गेमिंग फोन होगा जिसमें Shoulder Trigger भी मिलेंगे। वहीं फोटो देखकर पता चलता है कि इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो के बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल एलइडी लाइट्स लगाई जाएगी।

Infinix GT 50 Pro को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W वायर्ड और 30W wireless चार्जिंग के साथ ही 10W wired reverse और 5W wireless reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। आशा है कि यह मोबाइल बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix GT 50 Pro 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Infinix GT 30 Pro

Infinix GT 30 Pro की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन लगाई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,500mAh Battery के साथ 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 108MP डुअल रियर कैमरा और 13MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। खबर लिखते वक्त इसे 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here