
सैमसंग का सबसे ताकतवर फोन लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy S26 Ultra ने भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है। यह 1 लाख से भी अधिक का मोबाइल है जो एडवांस AI features, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 16GB RAM और 200MP Camera की पावर से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं। वहीं गैलेक्सी एस26 और एस26+ की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज इंडिया में आज से ही प्री-ऑर्डर की जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज की जो बात इन्हें पहले वाले ‘एस’ मॉडल्स से अलग बनाती है, वह है Galaxy AI. नए मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर लॉन्च हुए हैं जिनमें Galaxy AI का इंटीग्रेशन मिलता है। प्राइवेसी के लिए सैमसंग फोंस में बेहतर App Permission कंट्रोल, ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग और Privacy Display जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस बार प्राइवेसी डिस्प्ले की काफी चर्चा है क्योंकि इस फीचर के चलते आपके साइड में बैठा शख्स आपकी फोन स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को देख नहीं पाएगा।
क्रिएटिव यूज़र्स के लिए Photo Assist और Creative Studio जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। इनसे इमेज में ऑब्जेक्ट हटाना, बैकग्राउंड एडजस्ट करना और फोटो में एक्स्ट्रा चीजों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं AI की मदद से वीडियोज़ को भी एडिट किया जा सकेगा। नए गैलेक्सी एआई में Live Translate, Interpreter और Transcript Assist जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर Orion CPU है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। Galaxy S26 Ultra सैमसंग का पहला मोबाइल फोन है जिसे इस स्नेपड्रैगन प्रोसेसर पर लाया गया है। हैवी गेमिंग के दौरान मोबाइल हीट ना हो इसके लिए Vapor Chamber लगाया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को 6.9-इंच की QHD+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+ और 2600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग ने इसे Vision booster और अडेप्टिव कलर टोन तकनीक पर पेश किया है जो इसे हर तरह के माहौल में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करती है।
सैमसंग प्राइवेसी डिस्प्ले की खूबी हम आपको उपर गैलेक्सी एआई के साथ ही बता चुके हैं। वहीं इस सैमसंग फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में कोर्निंग Gorilla Armor 2 ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue कलर में लॉन्च हुआ है। वहीं ऑफिशियल सैमसंग वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव Pink Gold और Silver Shadow कलर लाए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.4 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है। यह कम रोशनी में भी अधिक डिटेल्स और क्लैरिटी कैप्चर करते हुए फ्लैगशिप-लैवल फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर व 120˚ FOV वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, एफ/2.9 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। यह सैमसंग फोन 3x से लेकर 10x Optical का जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह एक वाइड एंगल लेंस है जो 80˚ फील्ड ऑफ व्यू (FOV) सपोर्ट करता है। यानी ग्रुप सेल्फी लेने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

बताते चलें कि Samsung Galaxy S26 Ultra कंपनी द्वारा बनाया गया पहला स्मार्टफोन है जो नया APV कोडेक सपोर्ट करता है। इससे कम साइज में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी और सबसे बड़ी बात, बार-बार एडिट करने के बाद भी वीडियो क्वालिटी खराब नहीं होगी।
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को कंपनी ने 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। पिछले वाला गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा भी इसी बैटरी पावर के साथ आया था। यानी कंपनी ने बैटरी एमएएच कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि सैमसंग का दावा है कि यह बैटरी 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। यह Super Fast Charging 3.0 टेक्नोलॉजी है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 0 से 75% तक चार्ज हो सकता है। यह सैमसंग फोन वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर तकनीक भी सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra प्राइस
- 12GB RAM + 256GB Storage = ₹1,39,999
- 12GB RAM + 512GB Storage = ₹1,59,999
- 16GB RAM + 1TB Storage = ₹1,89,999
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 1,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी दी गई है। वहीं 12जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी पाने के लिए 1,59,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 16GB RAM वाले गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें 1टीबी स्टोरेज दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी 12जीबी+512जीबी पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट देगी और इसे 256जीबी के रेट पर ही पाया जा सकेगा। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को 6 मार्च से खरीदा जा सकेगा और आज से ही इसे ऑर्डर कर सकते हैं।












