Samsung Galaxy S26 लॉन्च: एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया असली ‘स्मार्ट’ फोन

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत तीन नए मोबाइल फोन Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra लाए गए हैं। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

दुनिया का पहला 2nm GAA चिपसेट Exynos 2600 सैमसंग के इन फोंस में लगाया गया है। यह ARM 9.3 आर्किटेक्चर पर बना डेका-कोर सीपीयू है जिसमें 2.75GHz क्लॉक स्पीड वाले 6 C1-Pro कोर, 3.25GHz स्पीड वाले 3 C1-Pro कोर और 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला C1-Ultra प्राइम कोर शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस 5जी फोन 12GB LPDDR5X RAM पर लॉन्च किए गए हैं जिनमें 512GB UFS 4.1 Storage मिलती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। वहीं गैलेक्सी एस26 प्लस 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोंस में Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। स्क्रीन पर स्मूद एनिमेशन और विजुअल ऑप्टिमाइजेशन इंटरफेस का प्रीमियम अहसास होगा। बताते चलें कि S26 का डायमेंशन 71.7 x 149.6 x 7.2mm है और S26+ का डायमेंशन 75.8 x 158.4 x 7.3mm है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 और S26 Plus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इनके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाले 10 मेगापिक्सल 3x Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये नए सैमसंग फोन 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोट करते हैं जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

स्क्रीन के अलावा बैटरी के मामले में भी Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में अंतर देखने को मिला है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस26 को जहां 4300mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है वहीं एस26 प्लस को 4900mAh बैटरी पर लाया गया है। स्मार्टफोंस को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एस26 में जहां 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है वहीं गैलेक्सी एस26+ में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

ब्रांड का दावा है कि स्मार्टफोंस में दी गई चार्जिंग टेक के चलते Galaxy S26 जहां सिर्फ 30 मिनट में ही 55% चार्ज हो सकता है वहीं Galaxy S26+ को आधे घंटे में 0 से 69% तक चार्ज किया जा सकता है। बताते चलें कि ये दोनों सैमसंग 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करते हैं। इन दोनों में Galaxy S26 Ultra वाला Wireless PowerShare फीचर भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है जो One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्राइवेसी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले कई फीचर्स मौजूद हैं। Privacy Display, Theft Protection, Creative Studio, Photo Assist, Audio Eraser और Auto Trim, Live Translate, Chat Assist और Note Summary जैस फीचर्स सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज का यूज़ ‘स्मार्ट’ बनाएंगे।

कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी फोन Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट है जब्कि गैलेक्सी एस26+ में Bluetooth 6.0 दी गई है। ये दोनों लेटेस्ट सैमसंग फोन IP68 रेटिंग के साथ लाए गए हैं जो इन्हें डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। मोबाइल फोंस में Galaxy AI और Bixby जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Samsung Galaxy S26 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹87,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage = ₹1,07,999

Samsung Galaxy S26+ प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹1,19,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage = ₹₹1,39,999

सैमसंग गैलेक्सी एस26 और एस26+ को 12जीबी रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर लाया गया है। एस26 का प्राइस 87,999 रुपये और एस26+ का रेट 1,19,999 रुपये से शुरू होता है। लॉन्च ऑफर के तहत मोबाइल के 512जीबी मेमोरी वेरिएंट को 256जीबी की कीमत पर ही पाया जा सकता है। गैलेक्सी एस26 सीरीज की सेल 6 मार्च से शुरू होगी। इन्हें Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue सहित ऑफिशियल वेबसाइट एक्सक्लूसिव Pink Gold और Silver Shadow कलर में परचेज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here