
ऑनर 500 सीरीज नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च हुई थी। वहीं अब कंपनी बेहद जल्द नेक्स्ट जेनरेशन ऑनर 600 सीरीज लेकर आने वाली है। इसी सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Honor 600 Lite जर्मन रिटेलर साइट पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। ऑनर 600 लाइट 8GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा जिसमें 108MP Camera दिया जाएगा।
Honor 600 Lite की लिस्टिंग में सामने आया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जिसमें लेटेस्ट MagicOS 10 भी दिया जा सकता है।

ऑनर 600 लाइट को 2600 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर हाई रिफ्रेश रेट के साथ 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है जिसपर ग्लास लेयर भी मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 Lite 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिलेगा जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग ऑनर फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए Honor 600 Lite 5G फोन को 6,250mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्माट्रफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि ऑनर 600 लाइट 5जी फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को IP66 रेटिंग मिलेगी जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगी। लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन को Velvet Black और Desert Gold कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक यह मोबाइल 399 SGD में लॉन्च होगा, यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 28 हजार रुपये के करीब होगी।










