
वीवो ने पिछले साल सितंबर महीने में Vivo Y31 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला मोबाइल 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें Dimensity 7300 प्रोेसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई थी। अब कंपनी इस फोन का सक्सेसर लेकर आ रही है जिसे Vivo Y51 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स की इस फोन की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है जिसमें मार्केटिंग पोस्टर भी शामिल है।
Vivo Y51 Pro लुक के मामले में लेटेस्ट Vivo V70 Elite जैसा है। इसके बैक पैनल पर भी स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है और मोबाइल कलर भी सीरीज के Passion Red जैसा है। हमारा अनुमान है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Vivo Y51 Pro स्मार्टफोन बांग्लादेश में लाए गए Vivo Y31d 5G का ही रि-ब्रांडिड वर्जन हो सकता है। कंपनी दोनों देशों में फोन को अलग-अलग प्रोसेसर के साथ ला सकती है और इसके अलावा बैटरी, कैमरा व डिजाइन एक जैसे रखे जा सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई51 प्रो भारत में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर प्रोसेसर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह अपकमिंग वीवो फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया जाएगा। वीवो वाई51 प्रो बड़ी बैटरी वाला फोन है। डिटेल्स के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। पहले वाले वाई31 प्रो में 6500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके सामने Vivo Y51 Pro बड़ी अपग्रेड लेकर आ रहा है।

लीक डिटेल्स के अनुसार यह अपकमिंग वीवो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो AI फीचर से लैस होगा और 4K video रिकॉर्डिंग में सक्षम होगा। वहीं इस मोबाइल में IP68 + IP69 रेटिंग दिए जाने की पुष्टि भी हो गई है जो फोन को धूल व पानी से बचाने में मदद करेगी। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार Vivo Y51 Pro 25 हजार रुपये तक का 5G फोन होगा। इसका स्टार्टिंग प्राइस 23,999 रुपये के करीब रखी जाने की उम्मीद है। वहीं लीक हुए मटेरियल के अनुसार शुरूआती सेल में कंपनी इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी देगी। बहरहाल वीवो वाई51 प्रो लॉन्च डेट के लिए अभी कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है।
Vivo Y31 Pro 5G फोन पर एक नजर डालें तो यह मोबाइल Dimensity 7300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह वीवो 5जी फोन 6.72-इंच की फुलएचडी एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120Hz और 1050nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फिलहाल इसे 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।









