Lava Bold 2 5G 13 मार्च को होगा लॉन्च, Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव, कीमत हो सकती है ₹13,999

Join Us icon

Lava ने पिछले महीने भारत में Lava Bold N2 4G लॉन्च किया था और अब कंपनी 5G सेगमेंट में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। दरअसल नया फोन Lava Bold 2 5G नाम से 13 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इस डिवाइस की Amazon लिस्टिंग पहले अचानक लाइव हो गई थी, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया है। वहीं, अब एक बार फिर से फोन चर्चा में है क्योंकि Amazon पर इसका आधिकारिक माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जिससे लॉन्च डेट कंफर्म हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Amazon माइक्रोसाइट Lava Bold 2 5G फोन के डिजाइन की झलक दिखा रहा है। इसमें रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर डुअल कैमरा मॉड्यूल नजर आता है और डिवाइस ब्लैक कलर में टीज किया गया है। वॉल्यूम और पावर बटन दाईं ओर दिख रहे हैं। कंपनी ने इसे “Brighter, Slimmer और Bolder” टैगलाइन के साथ दर्शाया है।

Amazon पर पहले सामने आई लिस्टिंग में Lava Bold 2 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा हुआ है। उस समय 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 13,999 दिखाई गई थी। जबकि इसका MRP ₹19,499 बताया गया था। फोन Feather White और Midnight Black कलर ऑप्शन में लिस्ट हुआ था। हालांकि अब लिस्टिंग हटा दी गई है, जिससे माना जा रहा है कि यह गलती से पहले लाइव हो गई थी।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक जानकारी के अनुसार Lava Bold 2 5G में 6.67-इंच का FHD+ 2.5D AMOLED पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Widevine L1 सपोर्ट, 10-बिट कलर और 1000 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 (6nm) प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है, जो करीब 5 लाख AnTuTu स्कोर देने का दावा करता है। डिवाइस में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ RAM एक्सपेंशन सपोर्ट भी मिल सकता है।

lava-bold-2-5g-launch-price-13999

कैमरा सेक्शन में 50MP AI रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई थी, जो Sony IMX752 सेंसर पर आधारित हो सकता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए Lava Bold 2 5G में 5000mAh बैटरी और 33W Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

डिजाइन के लिहाज से Lava Bold 2 5G फोन 7.55mm स्लिम और 174 ग्राम वजन वाला बताया गया है, साथ ही इसमें IP64 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 15 का सपोर्ट मिल सकता है।

यदि पहले सामने आई कीमत सही रहती है, तो 15,000 रुपये से कम सेगमेंट में यह स्मार्टफोन  iQOO Z10 Literealme P4x और Tecno Spark Go 5G जैसे मोबाइल्स मुकाबला कर सकता है। हालांकि अब सभी डिटेल्स के लिए 13 मार्च के आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। हम आपको इस दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here