
Lava का नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध है। ब्रांड के ऐलान के बिना ये लिस्टिंग अचानक सामने आई है। इसमें फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस सहित कलर्स भी शेयर किए गए हैं। यह सस्ते प्राइस में 5जी फोन देख रहे ग्राहकों को पसंद आ सकता है। आइए, आगे सभी फीचर्स और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Amazon लिस्टिंग के अनुसार, Lava Bold 2 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन का MRP ₹19,499 है, यानी ग्राहकों को लगभग 28% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black कलर ऑप्शन में देखा गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का FHD+ (1080×2400 पिक्सल) 2.5D AMOLED पंच-होल डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन Widevine L1 सर्टिफिकेशन, 10-बिट कलर (1.07 बिलियन रंग) और 1000+ निट्स ब्राइटनेस वाली बताई गई है। जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार मिल सकता है।
Lava Bold 2 5G में सेगमेंट-फर्स्ट 2.6GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7060 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है। जो करीब 5 लाख AnTuTu स्कोर देने का दावा करता है। स्मार्टफोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, साथ ही RAM एक्सपेंशन फीचर के जरिए इसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह कॉन्फिगरेशन फास्ट ऐप लॉन्चिंग और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold 2 5G फोन में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX752 सेंसर पर आधारित है। यह कैमरा HDR, पोर्ट्रेट, ब्यूटी और डुअल-व्यू वीडियो जैसे AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में बेहतर फोटो ली जा सकती हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा में पंच होल कैमरा भी मौजूद है। हालांकि इसमें कितने मेगापिक्सल का कैमरा है यह डिटेल्स अभी लिस्टिंग में नहीं दिखी है।
पावर बैकअप के लिए Lava Bold 2 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन लगभग 35 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो यह सिर्फ 7.55mm पतला और 174 ग्राम वजन वाला है। जो इसे सेगमेंट के स्लिम स्मार्टफोंस में शामिल करता है। इसके साथ IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 15 पर काम करता है। कंपनी क्लीन, बिना ब्लोटवेयर वाला अनुभव देने का दावा कर रही है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Lava Bold 2 5G सिर्फ 13,999 की कीमत में दमदार परफॉरमेंस, AMOLED डिस्प्ले, Sony कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ शानदार विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। यदि विकल्प देखें तो फोन की टक्कर iQOO Z10 Lite, realme P4x और Tecno Spark Go 5G जैसे फोंस से हो सकती है। आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार डिवाइस खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह न्यूज़ आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।












