16GB RAM के साथ सामने आया Honor X80i स्मार्टफोन! 7000mAh बैटरी पर हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

ऑनर ने कल ही ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor 600 Lite लॉन्च किया गया है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इस मोबाइल में 108MP Camera और 6520mAh battery भी मौजूद है। वहीं अब इसी कंपनी के नए और मोबाइल फोन Honor X80i की जानकारी सामने आ रही है। यह स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां अपकमिंग फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

ऑनर एक्स80आई को TENAA डाटाबेस में LNA-AN00 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है जिसकी जानकारी हमें गिज़मोचाइना के ​जरिये मिली है। लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 157.43 x 75.35 x 7.34mm बताया गया है और इसका वजन 185 ग्राम है। यानी कहा जा सकता है कि यह स्लीम स्मार्टफोन होगा। वहीं स्मार्टफोन में 1200 x 2600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की OLED डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी भी टेना पर सामने आई है।

Honor X70i

Honor X80i के चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन टेना के मुताबिक यह मोबाइल ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। टेना पर यह मोबाइल 6GB, 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है और स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB, 256GB, 512GB और 1TB मेमोरी दिए जाने की बात सामने आई है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह ऑनर फोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।

ऑनर एक्स80आई बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लिस्टिंग में इसकी बैटरी रेटेड कैपेसिटी 6,800एमएएच बताई गई है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि मार्केट में Honor X80i को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। टेना लिस्टिंग में इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR blaster जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Honor 600 Lite

गौरतलब है कि पिछले साल Honor X70i चीन में लॉन्च हुआ था जो ग्लोबल मार्केट में Honor 400 Lite नाम से बेचा गया था। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलेशिया में लॉन्च किए गए Honor 600 Lite को चाइना में Honor X80i के रूप में लाया जा सकता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर मलेशिया में ऑनर 600 लाइट को MediaTek Dimensity 7100 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करता है। लेटेस्ट टेना लिस्टिंग में ऑनर एक्स80आई की प्रोसेसिंग स्पीड 2.6GHz बताई गई है।

सीपीयू प्रोसेसिंग स्पीड को देखते हुए कहा जा सकता है कि अप​कमिंग Honor X80i का चिपसेट Honor 600 Lite से अलग होगा। इसी तरह ऑनर एक्स80आई में 50MP Camera दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। लेकिन ऑनर 600 लाइट 108MP Camera वाला फोन है। इन प्वाइंट्स को देखते हुए कहना मुश्किल लग रहा है कि क्या वाकई में ये दोनों फोन एक दूसरे के रि-ब्रांडिड वर्जन होंगे या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here