
पोको एक्स8 प्रो सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से दो दमदार मोबाइल फोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पोको एक्स8 प्रो मैक्स MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर काम करने वाला देश का पहला फोन बनकर आया है जिसका पूरा ब्यौरा आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। वहीं 12GB RAM, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 6500mAh battery और 100W चार्जिंग की ताकत से लैस पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 33,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB Storage पर लाया गया है जिसका रेट 35,999 रुपये है। कंपनी इस मोबाइल पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। HDFC, SBI या ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर यह छूट मिलेगी जिसके बाद स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 29,999 रुपये पड़ेगा। कंपनी की ओर से POCO X8 Pro Iron Man Edition भी लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 34,999 रुपये है।

POCO X8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह एक कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन है जिसमें 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह M10 AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, HDR10+ और 460ppi सहित 3500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है जिसके साथ कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।
पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर प्रोसेसर पर बना MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC8 GPU मौजूद है। हैवी परफॉर्मेंस को झेलने के लिए यह मोबाइल 5300mm2 3D liquid cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है।

पोको एक्स8 प्रो का डुअल रियर कैमरा सेटअप डायनामिक आरजीबी लाइट्स से लैस किया गया है। ये लाइट्स कॉल, मैसेज व नोटिफिकेशन आने पर रिदम इफेक्ट देती हैं। कैमरा सेंसर्स की बात करें तो फोन में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX882 OIS सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया पोको फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए POCO X8 Pro 5G फोन को तगड़ी 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह पोको फोन 27W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

पोको एक्स8 प्रो मैटल फ्रेम पर बना फोन है जिसे IP66+IP68+IP69+IP69k रेटिंग भी प्राप्त है। इस मोबाइल में Xiaomi offline communication और Wild boost optimisation जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। वहीं अपने ग्राहकों को पोको द्वारा 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दी जा रही है।









