
Vivo की नई X-सीरीज को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही कंपनी ने Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब अगली जनरेशन की Vivo X500 सीरीज की जानकारी सामने आई है। इस लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिनमें से टॉप वैरियंट के कैमरा और अन्य फीचर्स शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार Vivo X500 Pro Max में बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने शेयर किया है कि इस फोन में Sony का नया LYT-838 सेंसर दिया जा सकता है, जो लगभग 50MP का 1/1.28-इंच हो सकता है। यह सेंसर LOFIC (Lateral Overflow Integration Capacitor) तकनीक के साथ आ सकता है, जिससे HDR और लो-लाइट फोटोग्राफी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह सेंसर पिछले मॉडल में उपयोग हुए LYT-828 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। इसके साथ बेहतर अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। इस तरह कंपनी आने वाले समय में कैमरा सेगमेंट में और भी शानदार अनुभव दे सकती है। जो कि Vivo की X-सीरीज की हमेशा से पहचान रही है।
कैमरा ही नहीं, बैटरी के मामले में भी आगामी Vivo X500 Pro Max फोन बड़ा अपग्रेड ला सकता है। लीक के अनुसार इसमें करीब 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लॉन्ग बैटरी लाइफ वाले फ्लैगशिप फोंस की कैटेगरी में रख सकती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo X500 सीरीज में MediaTek के नए प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Pro और Pro Max वैरियंट में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इससे लगता है कि कंपनी इस लाइनअप को पावरफुल परफॉरमेंस के साथ लॉन्च कर सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो पिछले पैटर्न के हिसाब से Vivo X300 और Vivo X300 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। ऐसे में Vivo X500 सीरीज भी इसी साल अक्टूबर के आसपास चीन में पेश की जा सकती है। हालांकि ये सभी जानकारी लीक्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव हो सकता है।

यदि ये लीक डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो Vivo X500 Pro Max उन यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है जो कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस में फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस चाहते हैं। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो लंबा इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी नया अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









