Poco C81 Pro वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है सस्ता फोन

Join Us icon

Poco ने अपने अगले बजट स्मार्टफोन को तय समय से पहले ही गलती से वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। दरअसल Poco C81 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर थोड़ी देर के लिए लिस्ट हुआ था, जिसे बाद में हटा दिया गया है। हालांकि लिस्टिंग में जो स्पेसिफिकेशंस देखे गए हैं आप इसकी जानकारी आगे पढ़ सकते हैं। उम्मीद है यह बजट में नया ऑप्शन बनकर जल्द आएगा।

लीक हुई जानकारी के अनुसार Poco C81 Pro एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें कंपनी ने बेसिक फीचर्स प्रदान करने वाली है। फोन में 6.9-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 800 निट्स तक बताई जा रही है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी ठीक-ठाक मिल सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Poco C81 Pro में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो हल्के-फुल्के काम जैसे ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, मैसेजिंग और ऑनलाइन पेमेंट के लिए अच्छा माना जा सकता है। यह डिवाइस 4G कनेक्टिविटी के साथ आने की बात सामने आई है। जो कुछ यूजर्स के लिए कमी हो सकती है। इसमें 4GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है, साथ ही microSD कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप Poco C81 Pro में सिंपल लग सकता है। फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलने की जानकारी मिली है। यानी ग्राहकों को बेसिक फोटोग्राफी का अनुभव हो सकता है।

बैटरी Poco C81 Pro फोन की खासियत बन सकती है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन या उससे ज्यादा का बैकअप दे सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड सिर्फ 15W होगी, जिससे फोन को फुल चार्ज होने में थोड़ा समय लग सकता है।

Poco C81 Pro के अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट और HyperOS (संभवतः Android Go बेस्ड) शामिल हो सकते हैं। यह फोन उन यूजर्स के लिए सही हो सकता है। जो कम कीमत में सस्ता डिवाइस देख रहे हैं।

बता दें कि सामने आए स्पेसिफिकेशंस Redmi A7 Pro 4G से मिलते-जुलते हैं, जिसे हाल ही में ग्लोबली लॉन्च किया गया है। ऐसे में संभावना है कि Poco C81 Pro इसका रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस लीक के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकता है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here