
realme का 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन realme NARZO 100 Lite 5G खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसकी पहली सेल आज यानी 21 अप्रैल से शुरू की है, जिसमें यूजर्स को 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और अच्छा 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और ऑफर्स जानते हैं।
realme NARZO 100 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिस पर 1,000 रुपये का कूपन मिलने के बाद इसे 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4GB + 128GB स्टोरेज 14,499 रुपये (ऑफर के बाद 13,499 रुपये) और 6GB + 128GB मेमोरी 16,499 रुपये (1500 रुपये कूपन के बाद 14,999 रुपये) में उपलब्ध है। यह फोन अभी Amazon और realme.com पर दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चलने वाली 12 घंटे की स्पेशल सेल में खरीदा जा सकता है।

realme NARZO 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan बैटरी है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और नेविगेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें AI Power Saving और Super Power Saving Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे कम बैटरी में भी फोन लंबे समय तक चल सकता है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 6.8 इंच 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह हाई रिफ्रेश रेट खासतौर पर गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
परफॉरमेंस के लिए realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और स्टेबल गेमिंग के लिए जाना जाता है। फोन का AnTuTu स्कोर 5,60,000 से ज्यादा बताया गया है। इसके साथ 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। डिवाइस में 14GB तक डायनामिक RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली यूज फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है। इसके अलावा फोन में AI Eraser 2.0, AI Clear Face और अन्य AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस देते हैं।
realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित realme UI पर काम करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और अपडेटेड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। डिजाइन के मामले में भी इसे मजबूत बनाया गया है, जिसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग मिलती है, जिससे यह डेली यूज में बढ़िया साबित हो सकता है।

realme NARZO 100 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। पहली सेल के दौरान मिल रहे ऑफर्स इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। इसलिए अगर आप नया बजट 5G फोन लेने का सोच रहे हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।









