
iQOO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि फोन का नाम सामने नहीं आया है लेकिन लीक के अनुसार इसमें तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। जिसमें नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह iQOO 15 series का मॉडल हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आगामी iQOO फोन की जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर पोस्ट की है। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं यह डिवाइस कंपनी के लाइनअप में आखिरी ऐसा मॉडल हो सकता है, जिसमें नया फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 देखने को मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे Neo 11 सीरीज का फोन बताया जा रहा है, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि इसे iQOO 15T के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कूलिंग फैन जैसे फीचर को लेकर जो अफवाहें थीं, उन्हें टिप्स्टर ने खारिज कर दिया है।

डिस्प्ले की बात करें तो इस अपकमिंग iQOO फोन में 6.83-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें मेटल मिडिल फ्रेम दिया जा सकता है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बना सकती है।
बैटरी के मामले में यह आगामी iQOO फोन बड़ा अपग्रेड ला सकता है। लीक के अनुसार इसमें 7,845mAh की सिंगल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जिसे मार्केटिंग में 8,000mAh के करीब बताया जा सकता है। यह इसे लंबे बैटरी बैकअप के लिहाज से दमदार बना सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, हालांकि अभी इसके असल स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आगामी iQOO फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएगा, इसलिए इसका मुकाबला मौजूदा Redmi K90 Max और आगामी OnePlus Ace 6 Ultra जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी iQOO स्मार्टफोन मई में एंट्री कर सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।









