
Vivo इसी हफ्ते होम मार्केट चीन में अपना Vivo S60 सीरीज लेकर आ रहा है। इसमें आने वाले फोंस 29 मई को आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले Vivo S60 मॉडल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट हुआ है, जहां इसके प्रोसेसर, RAM और परफॉरमेंस की डिटेल्स सामने आ गई हैं। बता दें कि यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Vivo S50 का सक्सेसर होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग में Vivo का नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2571A के साथ दिखा है। जिसे Vivo S60 माना जा रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.02GHz होगी। इस डिटेल्स से लगता है कि यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। यही प्रोसेसर Vivo S50 में भी उपयोग किया गया था।
Vivo is using the same SoC in the S60 (V2571A) as they did in the S50 last year. It will come with Qualcomm’s Snapdragon 8s Gen 3 chip (SM8635) – 1 core @ 3.01 GHz + 4 cores @ 2.80 GHz + 3 cores @ 2.02 GHz – paired with the Adreno 735 GPU, Android 16, and up to 16GB RAM.… pic.twitter.com/GGbSiouXoy
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 23, 2026
Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट में एक Prime Core 3.01GHz, चार Performance Cores 2.80GHz और तीन Efficiency Cores 2.02GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU मिल सकता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार आगामी Vivo S60 फोन करीब 14.93GB RAM के साथ टेस्ट किया गया है, जिसे मार्केट में 16GB RAM के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Android 16 और OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस स्कोर की बात करें तो Vivo S60 ने Geekbench टेस्ट में 1,960 सिंगल-कोर और 5,194 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किए हैं। इससे लगता है कि फोन फ्लैगशिप-लेवल अनुभव दे सकता है।
कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि Vivo S60 में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ फोन में 3D Ultrasonic Fingerprint Scanner दिया जाएगा। Vivo इस स्मार्टफोन को Early Summer Green, Midsummer Night’s Dream (ब्लैक) और Sea of Stars (वाइट) कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगा।
Vivo S60 सीरीज 4K Live Photo आउटपुट को सपोर्ट करेगी। Vivo का कहना है कि इसमें बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट, तापमान कंट्रोल और प्रोसेसिंग सुधार किए गए हैं। जिससे 4K रिकॉर्डिंग के दौरान होने वाली हीट कम होगी और परफॉरमेंस में पहले से अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी नया Starlight Live फीचर भी देगी। यह फीचर तस्वीरों और वीडियो में और ज्यादा लाइट को समझ कर इमेज को ज्यादा बढ़िया बनाने का काम करेगा।
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है।
Vivo S60 को लेकर यह भी सामने आया है कि फोन IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आएगा। जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस सपोर्ट वाला होगा। फोन में डुअल स्पीकर्स, IR Blaster और X-axis Linear Vibration Motor जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। जिससे यूजर्स को बेहतर ऑडियो और हैप्टिक एक्सपीरियंस मिल जाएगा।
यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में नया वीवो फोन लेने की सोच रहे हैं तो Vivo S60 सीरीज के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम 29 मई के लॉन्च पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।












