Vivo S60 सीरीज 29 मई को चीन में होगी लॉन्च, सामने आए कई दमदार फीचर्स

Join Us icon

Vivo ने आधिकारिक तौर पर Vivo S60 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इस नए स्मार्टफोन लाइनअप को चीन में 29 मई को लॉन्च करेगी। इसमें दो या तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। हालांकि फोंस के नाम अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन लॉन्च की पुष्टि के साथ कंपनी ने कुछ प्रमुख फीचर्स और डिजाइन की जानकारी भी शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 सीरीज में Vivo S60 और Vivo S60e मॉडल शामिल हो सकते हैं। जबकि फिलहाल कॉम्पैक्ट फोन Vivo S60 Pro Mini को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे बाद में अलग से पेश कर सकती है।

डिजाइन की बात करें तो Vivo S60 सीरीज में नया सिल्वर-वाइट रंग देखने को मिलेगा। इसका डिजाइन गर्मियों में समुद्र की चमकती लहरों से प्रेरित लग रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर ऐसा फिनिश है, जो अलग-अलग एंगल से देखने पर बदलता बदलता अनुभव दे सकता है।

Vivo इस बार कैमरा अनुभव को सबसे बड़ा अपग्रेड बता रही है। कंपनी का दावा है कि Vivo S60 सीरीज में नया Live Photo फीचर मिलेगा। जिसे इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन Live इमेजिंग अनुभवों में से एक बताया जा रहा है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo S60 सीरीज 4K Live Photo आउटपुट को सपोर्ट करेगी। Vivo का कहना है कि इसमें बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट, तापमान कंट्रोल और प्रोसेसिंग सुधार किए गए हैं। जिससे 4K रिकॉर्डिंग के दौरान होने वाली हीट कम होगी और परफॉरमेंस में पहले से अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी नया Starlight Live फीचर भी देगी। यह फीचर तस्वीरों और वीडियो में और ज्यादा लाइट को समझ कर इमेज को ज्यादा बढ़िया बनाने का काम करेगा।

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आ चुकी है। जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo S60 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, कैमरे के लिए Sony IMX8 सीरीज का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन मैग्नेटिक एक्सेसरी सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसे कई कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें पिंक कलर भी शामिल हो सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में Vivo S60 में स्टीरियो डुअल स्पीकर्स, X-axis linear motor, IR ब्लास्टर और IP68/IP69 रेटिंग जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में नया वीवो फोन लेने की सोच रहे हैं तो Vivo S60 सीरीज के लिए रुका जा सकता है। हम 29 मई के लॉन्च पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here