
Tecno जल्द ही अपनी Spark Go सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च कर सकता है। यह आगामी डिवाइस EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके मार्केटिंग नेम की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि यह डिवाइस Spark Go सीरीज का पहला “Pro” ब्रांडिंग वाला स्मार्टफोन बन सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
EEC डेटाबेस लिस्टिंग के अनुसार Tecno Spark Go 3 Pro को मॉडल नंबर “KO3” के साथ देखा गया है। इस डिवाइस को नोटिफिकेशन नंबर ‘KZ0000013754’ के तहत अप्रूव किया गया है। फिलहाल सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस का सामने नहीं आए हैं, लेकिन इससे लगता है कि कंपनी इसे जल्द यूरोपीय मार्केट में उतार सकती है।

Tecno Spark Go 3 Pro फोन 4G होगा या 5G इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है ब्रांड इसे सस्ते में लेकर आ सकता है। दरअसल, Tecno Spark Go 3 भी 4G स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Pro वैरियंट भी इसी कैटेगरी में पेश हो सकता है। हालांकि इस समय 5जी तकनीक वाले फोंस ज्यादा आ रहे हैं इसलिए देखना होगा की ब्रांड का क्या प्लान है।
Tecno Spark Go 3 Pro पहली बार किसी ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, इसलिए इसके फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि आने वाले दिनों में यह डिवाइस अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी दिखाई दे सकता है, जहां इसके कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर जैसी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
अगर मौजूदा Tecno Spark Go 3 की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ Dot नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें T7250 प्रोसेसर है। डिवाइस में 64GB स्टोरेज और 4GB एक्सटेंडेड RAM सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 3 में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IR Remote Control जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Tecno Spark Go 3 Pro बजट सेगमेंट में Lava, realme और Infinix जैसे ब्रांड को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला तो और फीचर्स आने के बाद ही पता चल पाएगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












