
इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की गिनती तो ज्यादा नहीं है लेकिन ग्राहकों को तकरीबन हर बजट के नए फोन मिलने वाले हैं। 15 हजार से कम का 5जी फोन Lava Bold N2 आ रहा है। 30-40 हजार की रेंज में मिड बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ मिलेगा। वहीं प्रीमियत सेग्मेंट में 60 हजार तक का मोबाइल Xiaomi 17T लॉन्च हो रहा है। इस सप्ताह 1 जून से 7 जून के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N2 5G
लॉन्च डेट – 3 जून
इंडियन मोबाइल कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपना नया मोबाइल लावा बोल्ड एन2 5जी फोन पेश करने जा रही है जो 3 जून को लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें 4GB RAM मिलेगी। कंपनी बता चुकी है कि Bold N2 5G में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री क्लीन Android 16 वर्जन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

इस सस्ते 5जी फोन की अधिक डिटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि पावर बैकअप के लिए Lava Bold N2 5G मोबाइल में 6000mAh battery दी जा सकती है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। अपकमिंग लावा 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi 17T
लॉन्च डेट – 4 जून
शाओमी 17टी इंडिया में 4 जून को लॉन्च होगा। पिछले सप्ताह ही इस मोबाइल फोन ने ग्लोबल मार्केट में एंट्री ली है जिसके चलते इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक हैं। ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर पेश किया गया है और यही प्रोसेसर इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी Leica कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें बैक पैनल पर 50MP+50MP+12MP वाला रियर कैमरा सेटअप लगा है और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह शाओमी फोन 6500mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Xiaomi 17T 5G में 6.59-इंच की 1.5K Crystal स्क्रीन दी गई है।
Motorola Edge 70 Pro+
लॉन्च डेट – 4 जून
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स कंपनी द्वारा रिवील की जा चुकी है और अब बस प्राइस अनाउंस होने का इंतजार है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया और जो इंडिया में 12GB LPDDR5X RAM पर बिकेगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में Sony LYT710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा जिसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।। पावर बैकअप के लिए Edge 70 Pro+ 5G फोन को 6500mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसके साथ 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।
Redmi Turbo 5
रिवील डेट – 2 जून
रेडमी टर्बो 5 इंडिया लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी 2 जून को स्मार्टफोन अनविल कर सकती है। यानी मोबाइल की लुक, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जा सकती है। वहीं प्राइस और सेल डिटेल बाद अनाउंस की जा सकती है।

यह मोबाइल चीन में Mediatek Dimensity 8500 Ultra पर लॉन्च हो चुका है। इसमें 7560mAh battery के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रेडमी 5जी फोन 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Huawei Nova 16 Series
लॉन्च डेट – 1 जून (चीन)
इस सप्ताह चाइना में हुआवई की नोवा 16 सीरीज पेश होने जा रही है। इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16 Pro और Nova 16 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। अगर लीक के आधार पर बात करें तो सीरीज के सबसे बड़े मॉडल को 200MP कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर मिल सकता है। इसके साथ Periscope Telephoto Lens और Multispectral Sensor भी मिलने की उम्मीद है।

Huawei Nova 16 Pro Max को चाइना में 6.84 इंच का 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह LTPO OLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसे 7000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार नोवा 16 प्रो मैक्स 5जी फोन हुआवई के ही Kirin 9000 सीरीज चिपसेट पर लॉन्च होगा।


















