8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होगा Tecno Pova 8, लॉन्च डेट और डिजाइन कंफर्म

Join Us icon

Tecno ने आखिरकार भारतीय बाजार के लिए अपने नए Tecno Pova 8 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया साइट एक्स नया टीजर शेयर करते हुए इसकी डिटेल्स दी हैं। जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने फोन के डिजाइन की भी झलक दिखाई है। जिसमें नया मैट्रिक्स-स्टाइल कैमरा डिजाइन देखने को मिला है। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 8 में मिलेगा नया मैट्रिक्स कैमरा डिजाइन

टीजर वीडियो के अनुसार Tecno Pova 8 का कैमरा मॉड्यूल पूर्व मॉडल Tecno Pova 7 जैसा दिखाई देता है। हालांकि इस बार कंपनी ने कैमरा के अंदर मैट्रिक्स-स्टाइल डॉटेड डिस्प्ले डिजाइन दिया है। जिससे फोन का लुक पहले से ज्यादा बढ़िया नजर आता है।

वीडियो में फोन को Silver White और Military Green कलर ऑप्शन में भी देखा गया है। इसके साथ रियर पैनल पर मौजूद डिटेल्स से यह भी कंफर्म हो गया है कि स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

फिलहाल Tecno Pova 8 किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं हुआ है। हालांकि इसके पिछले मॉडल Tecno Pova 7 को Flipkart पर लॉन्च किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस भी Flipkart के जरिए सेल हो सकता है।

Tecno Pova 8 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

अब तक आई लीक जानकारी के अनुसार Tecno Pova 8 को MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6GB RAM मिलने की जानकारी भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस गेमिंग और हाई परफॉरमेंस सहित हर वर्ग के लोगों की पसंद बन सकता है।

FCC लेबल और Carlcare सर्विस वेबसाइट के जरिए फोन के स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी भी सामने आई थी। जिसके अनुसार Tecno Pova 8 भारत में 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार Tecno Pova 8 में “BL-77AT” मॉडल नंबर वाली Li-ion polymer बैटरी दी जाएगी। इसकी टिपिकल क्षमता 8000mAh और रेटेड क्षमता 7750mAh बताई गई थी। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की डिटेल्स आमने आ चुकी है।

कनेक्टिविटी के लिए Tecno Pova 8 में GSM, WCDMA, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Bluetooth, NFC, WiFi 5G और GPS (L1) जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि NFC सपोर्ट कुछ रीजन तक सीमित हो सकता है।

Tecno Pova 8 की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है यदि आप आने वाले दिनों में अलग दिखने वाला और बढ़िया परफॉरमेंस वाला सस्ता फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम 11 जून के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here