Samsung Galaxy A27 की यूरोप कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है Snapdragon 6 Gen 3 और 50MP OIS कैमरा

Join Us icon

Samsung अपने नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकता है। क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से लगातार Samsung Galaxy A27 की जानकारियां सामने आ रही है। वहीं, अब कीमत भी सामने आ गई है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन यूरोपियन मार्केट में अपने पिछले मॉडल Galaxy A26 की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ एंट्री कर सकता है। आइए, आगे आपको फोन की संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A27 कीमत लीक

टिप्स्टर Roland Quandt ने Bluesky सोशल मेडॉअ प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy A27 की संभावित कीमत शेयर की है। लीक के अनुसार फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट EUR 349 यानी करीब 38,400 रुपये में लॉन्च हो सकता है। वहीं, इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल EUR 439 यानी लगभग 48,300 रुपये की कीमत के साथ आ सकता है।

यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy A27 अपने पिछले मॉडल Galaxy A26 के मुकाबले महंगा हो सकता है। बता दें कि Samsung Galaxy A26 को यूरोप में 128GB मॉडल के लिए EUR 299 और 256GB मॉडल के लिए EUR 369 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में नए मॉडल के बेस मॉडल की कीमत में करीब EUR 50 यानी लगभग 5,500 रुपये और टॉप वैरियंट में EUR 70 यानी करीब 7,700 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy A27 स्पेसिफिकेशंस लीक

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आए लीक्स के अनुसार आगामी Samsung Galaxy A27 में 6.7-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A27 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 5MP का ultra-wide कैमरा और 2MP का macro सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

फिलहाल Samsung ने Galaxy A27 को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे कई ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो ये मिड रेंज में अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here