
Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी 22 जून को इसी फोन का अपग्रेड Honor X80 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इसी बीच नए मॉडल को अचानक ब्रांड की चाइना वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। साथ ही प्राइस भी बताई गई है। यह फोन बड़ी बैटरी, शानदार स्क्रीन और मजबूत बॉडी जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ आया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
Honor X70 Pro Max स्पेसिफिकेशंस
Honor X70 Pro Max में 6.79 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इस पर 2640 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। यह डिस्प्ले DCI-P3 कलर सपोर्ट और 3840Hz PWM डिमिंग से लैस है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। यही नहीं यह स्क्रीन 6000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी अनुभव बढ़िया रहेगा।

Honor X70 Pro Max फोन में Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।
Honor X70 Pro Max में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
Honor X70 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8560mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor X70 Pro Max फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, ड्यूल-सिम 5G सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, मजबूती के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा दे सकती है।
Honor X70 Pro Max कीमत
कंपनी ने Honor X70 Pro Max स्मार्टफोन को Phantom Purple, Sunburst Gold, Bamboo Green और Phantom Night Black रंगों में पेश किया है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत चीन में 1,999 युआन (करीब 27,940 रुपये) रखी गई है। जबकि 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 2,399 युआन (करीब 33,530 रुपये) है।

यदि आप चीन में हैं और बड़ी बैटरी सहित शानदार डिस्प्ले वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Honor X70 Pro Max को चुन सकते हैं। हालांकि इसका अपग्रेड वर्जन Honor X80 Pro Max भी 22 जून को आ रहा है। यदि बजट बढ़ा सकते हैं तो इसका भी वेट भी कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।









